विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

निकाह से पहले मंगेतर ने तोड़ा भरोसा, कानपुर में दोस्त के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Published: Tue, 27 Oct 2026 11:29 PM (IST)

कानपुर के जाजमऊ में एक युवती ने अपने मंगेतर और उसके दोस्त पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. जाजमऊ का मामला, सालभर पहले युवती का आरोपित से तय हुआ था निकाह

  2. अश्लील फोटो-वीडियो प्रचलित करने की धमकी देकर मंगेतर करता था ब्लैकमेल

जागरण संवाददाता, कानपुर। जाजमऊ की एक युवती ने मंगेतर और उसके दोस्त पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। आरोप है कि मंगेतर ने उसके साथ शारीरिक शोषण कर अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए, जिसे प्रचलित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। विरोध पर आरोपित पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपितों पूछताछ के लिए थाने ले आई। हालांकि पीड़िता ने कोई तहरीर नहीं दी।

जाजमऊ क्षेत्र की युवती के मुताबिक, उसका सालभर पहले युवक से निकाह तय हुआ था। फोन पर दोनों की बातचीत होने लगी। इसबीच वह उसे एक जगह ले गया और संबंध बनाए। आरोप है कि मंगेतर ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद वह उसे प्रचलित करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर लगातार शारीरिक शोषण करने लगा। 30 मार्च को मंगेतर अपने एक दोस्त के साथ आया और उसके साथ भी संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।

विरोध पर अश्लील वीडियो प्रचलित कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने स्वजन को आपबीती सुनाई। पीड़िता के मुताबिक, लोकलाज के डर से वह स्वजन के साथ आरोपित के घर पहुंची और आगे से ऐसा न करने की मिन्नत करने लगी। आरोप है कि आरोपित ने इसके बाद भी उसे धमकाना शुरू कर दिया। जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है।

पीड़िता का निकाह तय हुआ था, जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं। उसकी कोई तहरीर नहीं दी गई। बल्कि दोनों पक्षों ने खुद ही लिखित में आपसी समझौता कर लिया है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur Weather Alert: करवा चौथ पर बारिश बिगाड़ सकती है चांद के दीदार का इंतजार, 28 से 31 अक्टूबर तक Alert

यह भी पढ़ें- कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली गोरखधाम व प्रयागराज एक्सप्रेस सहित प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव, 28 Oct से नई सारिणी लागू