विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली गोरखधाम व प्रयागराज एक्सप्रेस सहित प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव, 28 Oct से नई सारिणी लागू

Published: Tue, 27 Oct 2026 07:52 PM (IST)

रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव किया है, जो आज से अलग-अलग ...और पढ़ें

गोरखधाम और प्रयागराज एक्सप्रेस। इंटरनेट मीडिया

गोरखधाम और प्रयागराज एक्सप्रेस। इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव।

  2. गोरखधाम, प्रयागराज एक्सप्रेस के समय में संशोधन किया गया।

  3. नई समय सारिणी आज से अलग-अलग तिथियों में लागू।

जागरण संवाददाता, कानपुर। रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। नई समय सारिणी आज से अलग-अलग तिथियों में लागू होगी। गोरखधाम एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस और रीवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में संशोधन किया गया है।

आनंद विहार टर्मिनल से प्रयागराज जाने वाली गाड़ी संख्या 22438 हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29 अक्टूबर से कानपुर सेंट्रल पर सुबह 3:25 बजे की बजाय 4:10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का प्रस्थान समय भी सुबह 3:30 बजे से बदलकर 4:15 बजे कर दिया गया है। वहीं, प्रयागराज पहुंचने का समय सुबह 6:20 बजे से बदलकर 7:55 बजे निर्धारित किया गया है।

गोरखधाम और प्रयागराज एक्सप्रेस के समय में बदलाव

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 12556 भटिंडा-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस 28 अक्टूबर से कानपुर सेंट्रल पर सुबह 2:55 बजे की बजाय 3:00 बजे पहुंचेगी। इसका प्रस्थान समय भी 3:05 बजे से बदलकर 3:10 बजे कर दिया गया है। ट्रेन नंबर 12418 नई दिल्ली-प्रयागराज एक्सप्रेस भी 28 अक्टूबर से कानपुर सेंट्रल पर सुबह 3:50 बजे की बजाय 3:55 बजे पहुंचेगी। यहां से ट्रेन सुबह 4:00 बजे रवाना होगी जबकि पहले इसका प्रस्थान समय 3:55 बजे था। ट्रेन नंबर 12428 आनंद विहार टर्मिनल-रीवा एक्सप्रेस 28 अक्टूबर से कानपुर सेंट्रल पर सुबह 3:15 बजे की बजाय 3:20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन यहां से 3:25 बजे रवाना होगी।

29 से चलेगी प्रयागराज से मैनपुरी के लिए परीक्षा स्पेशल, सेंट्रल स्टेशन पर भी ठहराव

उत्तर मध्य रेलवे ने पीईटी को लेकर प्रयागराज से मैनपुरी के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 01825/26 प्रयागराज-मैनपुरी अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन प्रयागराज से 29 व 31 अक्टूबर को चलाई जाएगी। इसी तरह मैनपुरी से ये ट्रेन 30 अक्टूबर व एक नवंबर को चलेगी। प्रयागराज से निकलकर ये ट्रेन सिराथू, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, रूरा, फफूंद, इटावा होते हुए मैनपुरी जाएगी।

यह भी पढ़ें- ‘कच्चा बादाम’ गर्ल अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में मुकदमा दर्ज, 5 नवंबर को दर्ज होंगे बयान

यह भी पढ़ें- Kanpur Crime: दो साल बंधक बनाकर ड्रग्स के इंजेक्शन दिए, 100 करोड़ की संपत्ति 6 करोड़ में लिखवाई; तीन जेल गए