विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘कच्चा बादाम’ गर्ल अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में मुकदमा दर्ज, 5 नवंबर को दर्ज होंगे बयान

Published: Tue, 27 Oct 2026 01:57 PM (IST)

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में धोखाधड़ी और मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन ...और पढ़ें

अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में केस दर्ज।

अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में केस दर्ज।

HighLights

  1. अंजलि अरोड़ा पर कानपुर कोर्ट में धोखाधड़ी का मुकदमा

  2. इवेंट में देर से पहुंचीं, सिर्फ 12 मिनट किया परफॉर्म

  3. आयोजकों को 20 लाख रुपये का नुकसान होने का आरोप

जागरण संवाददाता, कानपुर। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, कच्चा बादाम गर्ल और अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा के खिलाफ एसीजेएम 5 की कोर्ट में मंगलवार को धोखाधड़ी, मानहानि, धमकी देने, झूठी जानकारी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। कोर्ट ने वादी के बयान के लिए पांच नवंबर की तारीख तय की है।

विसायकपुर सरवनखेड़ा, कानपुर देहात निवासी डिजिटल मार्केटिंग कंपनी संचालक आशीष कुमार ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 15 अक्टूबर को लाजपत भवन लान में नगाड़ा नाइट्स का आयोजन किया गया था। इसमें सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, मॉडल व अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा का 45 मिनट का शो आयोजित किया गया था। शोर बैंड के संचालक अमन निगम और इवेंट प्लानर अनुभव राज भी आयोजकों में शामिल थे।

वरिष्ठ अधिवक्ता करीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि अंजलि की मैनेजर नार्थ ईस्ट दिल्ली के शहादरा निवासी प्रीति दुबे से बातचीत के दौरान तीन लाख रुपये में शो तय हुआ था, जिसमें अंजलि अरोड़ा की ओर से 45 मिनट की परफॉर्मेंस दी जाने की बात कही थी। इसके साथ ही शो के स्पांसरों को भी सम्मानति करना था। अधिवक्ता ने बताया डील तय होने के बाद 2.75 लाख रुपए आयोजकों की ओर से अलग–अलग खातों में ट्रांसफर किए गए थे।

इसके साथ ही अंजिल समेत उनकी टीम के चार लोगों की आने–जाने की फ्लाइट की टिकट, रहने और खाने की व्यवस्था भी आयोजकों ने की थी। 15 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे अंजलि अपनी टीम के साथ कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। अधिवक्ता का आरोप है कि 75 हजार रुपए बकाया होने पर अंजलि एयरपोर्ट से नहीं निकलीं, जिस पर आयोजकों ने वहीं पर पूरा पेमेंट किया। इसके बाद ही अंजलि टीम के साथ एयरपोर्ट से निकली।

आरोप है कि अंजलि का इंटेशन कानपुर की जनता के साथ धोखाधड़ी करने का था। समय से कानपुर पहुंचने के बावजूद अंजलि कार्यक्रम खत्म होने के समय पर पहुंची। बताया कि अंजलि को रात 9 बजे से 9:45 तक परफॉर्मेंस करना था, लेकिन वह रात 9:45 पर स्टेज पर पहुंची। मात्र 12 मिनट की परफॉर्मेंस के बाद मैनेजमेंट के लोगों पर बिफर पड़ीं और कार्यक्रम को छोड़कर चली गईं। जिस कारण शो के स्पांसरों ने भी पूरी धनराशि आयोजकों को नहीं दी।

जिसकी वजह से आयोजकों का करीब 20 लाख रुपयों का नुकसान हुआ। जिसके बाद आयोजकों की अंजलि को 1.20 करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा गया था। मंगलवार को कोर्ट में कच्चा बादाम गर्ल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।