यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूपी के इस जिले में अगले तीन दिन हो सकती है बूंदाबांदी, तेज हवा चलने पर गर्मी से राहत मिलने के बढ़े आसार
कानपुर में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातों के कारण अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। बादल ...और पढ़ें

HighLights
- कानपुर में गर्मी से राहत की उम्मीद
- बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना
जागरण संवाददाता, कानपुर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने, चार चक्रवात और करीब 12 मौसमी सिस्टम बनने से अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इन सबके असर से अगले तीन दिन तक बादलों की आवाजाही, बूंदाबांदी, मेघगर्जना के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना बन रही है। ऐसे में 30 मई को पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन के दिन मौसम मेहरबान रह सकता है, जिससे शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
