विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rain Alert: मौसम विभाग का 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कानपुर में 26 सितंबर को स्कूल बंद; डीएम ने दिए आदेश

Published: Fri, 25 Sep 2026 07:04 PM (IST)

मौसम विभाग के 48 घंटे की भारी बारिश के अलर्ट के बाद कानपुर में प्रशासन ने 26 सितंबर को सभी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

  2. डीएम के आदेश पर 26 सितंबर को स्कूल बंद

  3. प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के सभी स्कूल प्रभावित

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में मानसून की वापसी से पहले झमाझम बारिश हो रही है। अब मौसम विभाग की चेतावनी ने प्रशासन की और चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं।

मौसम विभाग से अगले 48 घंटे तक भारी वर्षा होने का अलर्ट जारी हाेने के बाद जिले के स्कूलों में शनिवार को अवकाश घोषित किया गया। डीएम के आदेश पर डीआइओएस प्रवीण कुमार तिवारी व बीएसए हरिओम सिंह ने कानपुर नगर के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आइसीएसई, संस्कृत समेत अन्य बोर्ड से संबद्ध प्री प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में 26 सितंबर को छुट्टी रहेगी।

WhatsApp Image 2026-09-25 at 18.50.02

ये आदेश जारी हुए। सौजन्य: प्रशासन

फिर से मानसून सक्रिय, आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी 

कानपुर में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह मानसून की विदाई से ठीक पहले उसकी एंट्री है। मानसून प्रदेश में अत्यधिक सक्रिय हो गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसमी विशेषज्ञ के अनुसार, कानपुर और आसपास के इलाकों में बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है। भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

यह भी पढ़ें- Kanpur Businessman Murder Case: पिता की हत्या के मास्टरमाइंड बेटे सुब्रत का कबूलनामा... शालू को कोई जानकारी नहीं थी

यह भी पढ़ें- कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड में बहू को क्लीन चिट, तो क्या पहले पुलिस ने साक्ष्य झूठे दिखाए? जानें क्यों उठ रहे सवाल