Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur Weather Update: बादलों की आवाजाही से बढ़ने लगी धूप, अब पछुआ लाएगी गर्मी

    Updated: Fri, 06 Jun 2025 02:54 PM (IST)

    कानपुर में बादलों और धूप के बीच मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक शुष्क मौसम रहेगा और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा में गर्मी बढ़ेगी और नमी कम होगी। 11 जून से पुरवा हवाओं के चलने से वर्षा की संभावना है।

    Hero Image
    पांच दिन तक शुष्क मौसम रहने की संभावना। जागरण

    जागरण संवाददाता , कानपुर। बादलों की आवाजाही के साथ ही दिन में धूप बढ़ने लगी है। गुरुवार को हालांकि दिन में बूंदाबांदी भी हुई है। शहर के दक्षिणी हिस्से में पानी भी बरसा है। इससे दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा है लेकिन मौसम में गर्मी बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के अनुसार अब पांच दिनों तक शुष्क मौसम की स्थितियां बनेंगी और बादलों के कमजाेर पड़ने के साथ ही दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला जाएगा। पछुआ हवा के चलने से आगामी पांच दिन के दौरान तापमान में छह डिग्री तक बढ़ोत्तरी हो सकती है।

    गुरुवार को उत्तर - पूर्व की हवा बहने के साथ ही आर्द्रता भी घटने लगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद़्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.3 और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि एयरफोर्स स्टेशन चकेरी पर अधिकतम तापमान 38.6 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा है।

    मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अब शुक्रवार से हवा में गर्मी बढ़ने लगेगी। धीरे -धीरे आर्द्रता घटेगी और तापमान भी बढ़ने लगेगा। इसकी वजह पूरे प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है जो वातावरण के निचले क्षोभमंडल में बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश पर अवस्थित द्रोणी के पूर्वी दिशा में खिसक रही है। मानसून का कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इससे छह जून से वर्षा का वर्तमान दौर थम गया है।

    डा. पांडेय ने बताया कि अरब सागर से आ रही हवा अब राजस्थान के मरूस्थल वाले क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इससे गर्म सतही पछुआ हवा चलेगी और हवा में नमी खत्म हो जाएगी। इससे अगले चार से पांच दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेंटीग्रेड की क्रमिक बढ़ोत्तरी हो सकती है। पुरवा हवाओं का संचलन दोबारा 11 जून से शुरू होगा जिसके बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश से वर्षा का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है।