विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर की वालीबॉल चैंपियन खिलाड़ी ने की आत्महत्या, देर रात कमरे में फंदे पर लटका था शव

Published: Wed, 28 Oct 2026 10:12 PM (IST)

कानपुर के अरमापुर में जिलास्तरीय वालीबॉल चैंपियन 16 वर्षीय छात्रा सुहाना ने मंगलवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर की 16 वर्षीय वालीबॉल चैंपियन छात्रा ने की आत्महत्या।

  2. अरमापुर स्थित घर में देर रात फंदे पर लटका मिला शव।

  3. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं, पुलिस कर रही जांच।

संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। अरमापुर में जिलास्तरीय वालीबाल चैंपियन नौवीं की छात्रा ने मंगलवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय छोटी बहन और दादी घर पर थी जबकि अन्य स्वजन बाजार गये थे। पुलिस और फाेरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। छात्रा की आत्महत्या से स्वजन स्तब्ध हैं वह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर किस वजह से उसने यह कदम उठा लिया।


अरमापुर इस्टेट निवासी प्रतिरक्षाकर्मी कृष्ण कुमार दीक्षित के परिवार में पत्नी बिंदु देवी बेटी नंदिनी और आरव है। उनकी 16 वर्षीय बेटी सुहाना नौंवी की छात्रा थी। सुहाना पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी रुचि रखती थी। वह जिलास्तरीय वालीबाल चैंपियन भी रह चुकी थी। मंगलवार रात कृष्ण कुमार पत्नी बिंदु और बेटे आरव के साथ मंदिर में दर्शन करने के बाद बाजार गए थे। घर पर सुहाना छोटी बहन नंदिनी और दादी के साथ थीं।

सुहाना के कमरे में गाना बज रहा था,बहन नंदिनी और दादी रसोईघर में थी। इस दौरान नंदिनी सुहाना को उसके कमरे में देखने पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर नंदिनी ने दादी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो सुहाना का शव फंदे पर लटका मिला।

यह देखकर दोनों ने शोर मचाया और कृष्ण कुमार व अन्य स्वजन को इसकी जानकारी दी। बेटी के मौत की सूचना पाकर माता-पिता बदहवास हो गए। स्वजन ने बताया कि सुहाना पढ़ाई में अव्वल होने के साथ ही वालीबाल चैंपियन रह चुकी थी इसके बावजूद उसने ऐसा कदम क्यों उठाया यह समझ से परे है। अरमापुर थाना प्रभारी राजेंद्रकांत शुक्ला ने बताया कि स्वजन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं कर सके मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- जिंदगी नरक बना दी थी... कानपुर के कारोबारी की आपबीती से नए खुलासे, होटल में बंधक बना 2 साल में 1440 से अधिक इंजेक्शन लगाए

यह भी पढ़ें- अंग्रेजो के जमाने का 122 साल पुराने मुकदमों का AI खोलेगा राज, नर्वल थाने में आज भी सुरक्षित हैं 1904 के दस्तावेज