Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Kanpur News: ये कैसी यारी, गंगा में दो दोस्तों को डूबता देख घर भागे, नहीं दी किसी को जानकारी

    By surjeet kumar tiwari Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Sat, 19 Jul 2025 01:27 PM (IST)

    कानपुर के सिद्धनाथ मंदिर में दर्शन के लिए चार दोस्त घर से बिना बताए आए। वहां पर नहाने के लिए गंगा में उतरे। इसी दौरान दो दोस्त डूबने लगे तो दो किसी तरह से बचके वहां से भाग निकले। उन्होंने घटना की जानकारी भी किसी को नहीं दी। रात में तलाश करने पर डूबने की जानकारी मिली।

    Hero Image
    कानपुर में दो युवक गंगा में डूबे। जागरण

    जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी निवासी चार किशोर शुक्रवार शाम साइकिल से जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर में दर्शन के लिए निकले थे। जहां एकाएक उनका विचार बदल गया । फिर नीचे घाट पर गंगा स्नान के लिए चले गए। इस दौरान वह धीरे-धीरे घाट से काफी आगे पहुंच गए। जहां दो किशोर डूबने लगे। यह देख । साथी डर के कारण वापस बाहर आ गए लेकिन उन्होंने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, जब रात 10 बजे तक दुबे किशोर अपने घर नहीं पहुंचे। तो उनके स्वजनों ने तलाश शुरू की। फिर वह लापता बेटों की तलाश के लिए चकेरी थाने पहुंचे। इस बीच उन्हें साथ गए एक किशोर के बारे में पता चला। फिर उससे मिली जानकारी पर जाजमऊ थाने पहुंचे। जहां पर पुलिस ने रात को ही लापता किशोरों की तलाश के लिए गोताखोरों को उतारा। इसके बाद कुछ शुक्रवार को फिर दोनों की तलाश की जा रही है।

    चकेरी के नेताजी नगर निवासी कार चालक चंद्रपाल का छोटा बेटा 15 वर्षीय सूरज यादव सहदुल्लापुर निवासी टेनरी कर्मी संतीश के इकलौते बेटे 17 वर्षीय रौनक के अलावा 13 वर्षीय राज और 14 वर्षीय शुभन के साथ साइकिल से शुक्रवार शाम सिद्धनाथ मंदिर में दर्शन के लिए निकले थे। वहां पहुंचने के बाद लोगों को गंगा में नहाते देखते हुए उन्होंने भी नहाने की योजना बनाई।

    इसके बाद वह सभी नीचे उतर गए लेकिन किनारे पानी कान होने के कारण वह धीरे-धीरे करीब 300 मीटर आगे पहुंच गए। इस दौरान रौनक आगे था, जो गहराई में जाकर डूबने लगा। यह देख सूरज उसे बचाने की कोशिश करने लगा। जिसमें वह दोनों ही डूबने लगे। यह देख राज और शुभम वापस बाहर आ गए। इसके बाद डर के कारण उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया।

    वहीं रात को सूरज के स्वजनों को राज के भी साथ जाने की बात पता लगी। फिर राज से घटना की जानकारी पर लापतादोस्तों की तलाश शुरू कराई गई। इसके बाद रौनक के घर वाले भी जानकारी पाकर वहां पहुंचे। इसमें राज और सूरज पीएसी रोड स्थित एक चाट की दुकान में काम करते हैं। वहीं , रौनक आठवीं का छात्र है। रौनक घर का इकलौता बेटा था।

    घटना के बाद से दोनों परिवारों के लोग वहीं जुटे हैं। पुलिस ने गोताखोरों के साथ स्टीमर भी बुलवाया है । थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र का कहना है कि बच्चे घर से बिना बताए निकले थे, सभी नाबालिग हैं। दोनों लापता की तलाश कराई जा रही है , फिलहाल किसी पर कोई आरोप की बात सामने नहीं आई है। घटना के बाद दोनों परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।