Train Updates: पटना-दिल्ली स्पेशल ट्रेन आज निरस्त, कानपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग बदले
रेलवे ने परिचालन संबंधी कारणों और यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों को निरस्त या परिवर्तित किया है। आज ...और पढ़ें

HighLights
पटना-नई दिल्ली आरक्षित स्पेशल ट्रेन आज निरस्त।
परिचालनिक कारणों से कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें रद्द।
कानपुर से गुजरने वाली ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन।
जागरण संवाददाता, कानपुर। रेलवे ने परिचालनिक कारणों से पूर्व मध्य रेलवे की ओर से कुछ आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत धुतरा स्टेशन एवं एमसीएल ब्लाक केबिन पर फ्लाईओवर लाइन के कमीशनिंग के लिए यार्ड रीमाडलिंग कार्य के कारण कुछ गाड़ियों के निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया है।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि चक्रधरपुर मंडल में एनआइ कार्य के कारण ट्रेन नंबर 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 25 जनवरी को निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 28 जनवरी को नहीं चलेगी। ये ट्रेन कानपुर सेंट्रल होकर निकलती है।
दूसरी ओर ट्रेन नंबर 22805 भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल राजधानी एक्सप्रेस 30 जनवरी को निर्धारित मार्ग कटक–अनुगुल–झारसुगुड़ा-राउरकेला-चक्रधरपुर-गोमो के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कटक-भद्रक-हिजली-मिदनापुर-आद्रा-गोमो के रास्ते चलेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 04067 पटना-नई दिल्ली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस पटना जंक्शन से आज निरस्त रहेगी। दूसरी ओर ट्रेन नंबर 04079 दरभंगा-नई दिल्ली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस दरभंगा जंक्शन से 15 नवंबर को नहीं चलेगी।
आज निरस्त रहेगी पटना-दिल्ली आरक्षित स्पेशल
रेलवे के परिचालनिक कारणों के चलते ट्रेन नंबर 04067 पटना-नई दिल्ली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस पटना जंक्शन से शनिवार को निरस्त रहेगी। दूसरी ओर ट्रेन नंबर 04079 दरभंगा-नई दिल्ली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस दरभंगा जंक्शन से 15 नवंबर को नहीं चलेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।