Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में बिना जानकारी कई वाहनों के काट दिए दस-दस चालान, अब अफसरों ने की निरस्त करने की घोषणा

    By Shaswat GuptaEdited By:
    Updated: Mon, 23 Aug 2021 04:08 PM (IST)

    दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र से गड़रियनपुरवा को जाने वाले उद्यमियों व्यापारियों और कर्मचारियों का यहां से दिन भर आना जाना रहता है। एक दिन में कई चक्कर लग ...और पढ़ें

    Hero Image
    चालान की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटाे।

    कानपुर, जेएनएन। फजलगंज फायर स्टेशन तिराहे के पास आटोमेटिक चालान ट्रैफिक पुलिस ने बंद कर दिया है। कई उद्यमियों और व्यापारियों ने इसकी शिकायत डीसीपी ट्रैफिक से की थी। बिना जानकारी के चालान किए जाने से एक-एक वाहन के दस-दस चालान हो गए। यहां पर सिग्नल की समय सीमा सुधारी जानी है। तब तक के लिए ट्रैफिक पुलिस ने इस प्वाइंट पर होने वाले आटोमेटिक चालान बंद किए हैं। अफसरों का कहना है कि बीते डेढ़ माह में जो भी यहां चालान हुए उनको निरस्त किया जाएगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र से गड़रियनपुरवा को जाने वाले उद्यमियों, व्यापारियों और कर्मचारियों का यहां से दिन भर आना जाना रहता है। एक दिन में कई चक्कर लगते हैं। जानकारी के अभाव में लोग यहां से बेधड़क निकलते रहे। नतीजा यह हुआ कि एक-एक वाहन का यातायात नियमों के उल्लंघन में दस से ज्यादा बार चालान हुए। इसमें तो कई वाहन स्वामी ऐसे भी निकले जिनके वाहन की कीमत से अधिक चालान की धनराशि हो गई थी। 

    आटोमेटिक चालान होने की जानकारी होने पर उद्यमियों ने डीसीपी ट्रैफिक को समस्या बताई। इसके बाद इस प्वाइंट पर लगे टाइमर की सेटिंग  सही न होने की जानकारी हुई। डीसीपी ट्रैफिक ने टाइमर की सेटिंग दुरुस्त होने तक के लिए आटोमेटिक चलान रोकने के निर्देश दिए हैं।

    इनका ये है कहना: 

    कई गलत चालान होने की जानकारी हुई है। टाइमर दुरुस्त होने तक के लिए यहां पर आटोमेटिक चालान बंद रहेंगे।  - बीबीजीटीएस मूर्ति, डीसीपी ट्रैफिक