विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Road Accident: 7 महीने में 334 लोगों की जान गई, रोज जांच के दावों के बीच सड़क हादसे नहीं हो रहे कम

Published: Mon, 14 Sep 2026 10:59 PM (IST)

कानपुर में जनवरी से जुलाई तक सात महीनों में 783 सड़क हादसों में 334 लोगों की जान चली गई है, ...और पढ़ें

साकेत नगर दीप तिराहा स्थित सड़क पर फैली गिट्टी । जागरण

साकेत नगर दीप तिराहा स्थित सड़क पर फैली गिट्टी । जागरण

HighLights

  1. कानपुर में 7 महीने में 783 सड़क हादसे हुए

  2. इन हादसों में कुल 334 लोगों की मौत हुई है

  3. यातायात नियमों की अनदेखी और खराब सड़कें मुख्य कारण

जागरण संवाददाता, कानपुर। सड़क हादसों और उनमें मृतक एवं घायलों के आंकड़े हाल ही में शासन स्तर से जारी हुए हैं। ये आंकड़े डरावने हैं। सड़क दुघर्टनाओं के इन आंकड़ों के मुताबिक, कानपुर नगर में सात महीने (जनवरी से जुलाई) में 783 सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में 334 लोगों की जानें चली गई हैं।

आंकड़ों पर गौर करें तो हर हादसे में दो से भी अधिक लोगों की जानें चली गई हैं। हर दिन करीब चार हादसे हो रहे हैं। इन दुर्घटनाओं के बाद भी सड़क सुरक्षा के नाम पर चलने वाले अभियान का असर दिख नहीं रहा है। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीड, उलटी दिशा में वाहन चलाने और तेज रफ्तार के बीच खतरनाक ओवरटेकिंग सड़क हादसों के कारण बन रहे हैं। हालांकि, यातायात नियमों की अनदेखी पर लगातार कार्रवाई के दावे जरूर हो रहे हैं, पर सड़क दुघर्टनाओं के आंकड़े इन सरकारी दावों को झुठला रहे हैं।

सड़क दुघर्टनाओं के मुख्य कारण

परिवहन विभाग के अधिकारी सड़क दुघर्टनाओं के मुख्य कारणों में गड्ढायुक्त और जर्जर सड़कों का होना भी बता रहे हैं। मार्गों पर गहरे गड्ढों से बचाव के दौरान भी लोग हादसे का शिकार हो जा रहे हैं। इसके आलवा वाहनों की ओवरस्पीड और यातायात नियमों की अनदेखी सड़क दुघर्टनाओं को बढ़ावा दे रही है।, ये स्थिति तब है जब हर रोज ट्रैफिक पुलिस भी हाईवे पर ओवरस्पीड वाले वाहनों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। साथ ही शहर के आंतरिक मार्गों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई का दावा किया जा रहा है। 

सड़क दुर्घटना आंकड़े का तुलनात्मक विवरण
वर्ष सड़क दुर्घटना मौत घायल
2025 887 351 750
2026 783 334 558

 

एआरटीओ का दावा....

शासन स्तर से सड़क हादसों के जारी आंकड़ों पर गौर करेंगे तो वर्ष 2025 में जनवरी से जुलाई के बीच हुए हादसों की तुलना में 2026 में इन्हीं महीनों में हादसों की संख्या में कमी आई है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार घटनाओं में 11.7 प्रतिशत कमी आई है और 17 मौतें भी कम हुई है। हादसों में मौतों में आई कमी का आंकड़ा 4.8 प्रतिशत है।
- कहकशां खातून, एआरटीओ प्रवर्तन


ड्रिंक एंड ड्राइव और माडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध अभियान

ट्रैफिक एवं सिविल पुलिस ने मिलकर ड्रिंक एंड ड्राइव और माडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न एवं हूटर के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया। इसमें कुल 359 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। डीसीपी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि सजेती व शिवराजपुर टोल प्लाजा पर शराब पीकर नशे की हालत में वाहन चलाने वाल 74 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। माडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न और हूटर के विरुद्ध चले अभियान में 285 वाहनों का चालान काटा है।

ओवरस्पीड, यातायात उल्लंघन में 659 वाहनों का चालान

ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को ओवरस्पीड एवं यातायात उल्लंघन करने वाले 659 वाहनों का चालान किया है। शहर के आंतरिक मार्गों पर पुलिस ने 226 वाहनों का यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में चालान किया है। डीसीपी ने बताया कि अभियान के तहत गंगा बैराज व अन्य हाईव पर 29 ट्रकों समेत 433 वाहनों के विरुद्ध ओवरस्पीड में कार्रवाई की गई है। इसमें 27 बसें भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- फिर तारीख बदली, इंतजार बढ़ा...अब दीपावली तक कानपुर सरैया ROB होगा तैयार

यह भी पढ़ें- IIT Kanpur के 8 प्रोफेसरों को मिला राष्ट्रीय विज्ञान अकादमियों का प्रतिष्ठित फेलोशिप सम्मान, जानें इनकी उपलब्धि