विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IIT Kanpur के 8 प्रोफेसरों को मिला राष्ट्रीय विज्ञान अकादमियों का प्रतिष्ठित फेलोशिप सम्मान, जानें इनकी उपलब्धि

Published: Mon, 14 Sep 2026 09:44 PM (IST)

आईआईटी कानपुर के आठ प्रोफेसरों को देश की प्रतिष्ठित नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंडिया (एनएएसआइ) और इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी ...और पढ़ें

आईआईटी कानपुर।

आईआईटी कानपुर।

HighLights

  1. आइआइटी कानपुर के आठ प्रोफेसरों को फेलोशिप मिली

  2. एनएएसआइ और आइएनएसए ने उन्हें यह सम्मान दिया

  3. यह सम्मान 1 जनवरी से प्रभावी होगा, उत्कृष्ट योगदान हेतु

जागरण संवाददाता, कानपुर। आईआईटी कानपुर के आठ प्रोफेसर को देश की शीर्ष विज्ञान अकादमियों 'द नेशनल एकेडमी आफ साइंसेज, इंडिया' (एनएएसआइ) और 'इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी' (आईएनएसए) का फेलो चुना गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान अगले साल एक जनवरी से प्रभावी होगा। आईआईटी निदेशक प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल ने सभी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।


द नेशनल एकेडमी आफ साइंसेज, इंडिया (एनएएसआई) के नए फेलो

14KNC_51_14092026_505.JPG

प्रो. शांतनु भट्टाचार्य- मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग

बायो-एमईएमएस , लैब-आन-चिप, नैनो टेक्नोलाजी, माइक्रोफ्लूइडिक्स, सेंसर, ध्वनिक मेटामेटेरियल्स और जल शोधन तकनीकों के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान मिला है। वह अभी सीएसआईआर-सीएसआईओ के निदेशक हैं तथा सीएसआईआर-सीरी, पिलानी के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।

14KNC_56_14092026_505.JPG


प्रो. योगेश एस. चौहान- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग

उन्नत सिलिकान ट्रांजिस्टर और हाई-पावर आरएफ संबंधी अनुसंधान के लिए वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान रखने वाले प्रो. चौहान ने एक ऐसा माडल विकसित किया है। जिसका प्रयोग दुनिया भर की सेमीकंडक्टर कंपनियां सर्किट डिजाइन में कर रही हैं।

14KNC_57_14092026_505.JPG


प्रो. सिद्धार्थ पांडा - केमिकल इंजीनियरिंग विभाग

सेंसर तकनीकों, विशेषकर केमिकल सेंसर्स और फ्लेक्सिबल व प्रिंटेड इलेक्ट्रानिक्स पर आधारित उपकरणों के विकास में योगदान के लिए सम्मानित। इनके शोध का उपयोग रोग निदान, खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण निगरानी में हो रहा है।

14KNC_58_14092026_505.JPG


प्रो. निशांत नारायणन नायर - केमिस्ट्री विभाग

मालिक्यूलर डायनामिक्स तकनीकों, हाइब्रिड क्वांटम मैकेनिक्स व मालिक्यूलर मैकेनिक्स और एंटीबायोटिक प्रतिरोध के तंत्र को समझने से जुड़े शोध के लिए फेलोशिप प्रदान की गई है।


इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी (आइएनएसए) के नए फेलो:

 

14KNC_59_14092026_505.JPG

प्रो. बी. वी. रथीश कुमार - गणित विभाग

एप्लाइड मैथमेटिक्स, वेवलेट-आधारित पीडीई विधियों, इमेज प्रोसेसिंग और हृदय प्रवाह व कैंसर माडलिंग में एआइ -एमएल और डीप लर्निंग के उपयोग पर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित।

14KNC_61_14092026_505.JPG


प्रो. रामसुब्बू शंकररामकृष्णन -बायोलाजिकल साइंसेज एंड बायोइंजीनियरिंग विभाग

मेम्ब्रेन प्रोटीन्स के बायोफिजिक्स, प्लांट एक्वापोरिन्स के विकासवादी सिद्धांतों, नान-कोवेलेंट इंटरैक्शन और कैंसर अनुसंधान में पेप्टाइड्स आधारित इनहिबिटर्स के विकास पर मौलिक शोध के लिए चुने गए।

14KNC_62_14092026_505.JPG


प्रो. कांतेश बलानी -मटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग

बायोसरफेस पर सेल्यूलर रिस्पांस , बायोमैटेरियल्स पर प्रोटीन डी-एडहेसन के विजुअलाइज़ेशन और बायोमेडिकल अनुसंधान के लिए उन्नत मल्टीफंक्शनल कंपोजिट्स के विकास में योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित फेलोशिप दी गई है।

14KNC_63_14092026_505.JPG


प्रो. विश्वनाथन शंकर - केमिकल इंजीनियरिंग विभाग

विस्कोइलास्टिक शियर फ्लो में लीनियर अस्थिरताओं , इलास्टिक टर्बुलेंस, फ्लो ट्रांजिशन और कांप्लेक्स फ्लूइड्स में ड्रैग रिडक्शन को समझने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए चुने गए हैं।

यह भी पढ़ें- आज का कानपुर मंडी भाव 14 सितंबर: गेहूं, चावल, दाल और Gold-Silver Price

यह भी पढ़ें- कानपुर में थाने के बाहर पुलिस कस्टडी में युवक ने ब्लेड से गला रेता, खून से लथपथ जमीन पर गिरा