Kanpur News: सपा सांसद के सम्मान को लड़ रही भाजपा, समर्थन में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन
कानपुर से आई खबर के अनुसार समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। महिला मोर्चा ने मौलाना के बयान को नारी समाज का अपमान बताया और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने भारतीय संस्कृति पर टिप्पणी करने के लिए भी मौलाना की आलोचना की।

जागरण संवाददाता, कानपुर। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ मर्यादित टिप्पणी करने वाले मौलाना आल इंडिया एशोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि हाल में ही सपा सांसद डिंपल यादव के लिए मौलाना ने अमर्यादित, अशोभनीय व घृणित बयान दिया है। उनके इस बयान से सम्पूर्ण नारी समाज में रोष है। हालांकि भाजपा और डिंपल यादव की राजनैतिक विचारधारा मिन्न है, परन्तु यह विषय दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पूरे नारी समाज का घोर अपमान है। पौराणिक काल से भारतीय संस्कृति में नारी को देवी स्वरूप की मान्यता दी गई है।
पुरातन काल से ही भारतीय संस्कृति एंव सनातन संस्कृति में महिलाओं का साड़ी ही परिधान रहा है। मौलाना साजिद रशीदी ने भास्तीय संस्कृति के परिधान पर ही टिप्पणी करके पूरी सनातन संस्कृति पर ही हमला कर दिया है। मौलाना साजिद रशीदी का यह बयान उनके मानसिक दिवालियापन एवं नारी समाज के प्रति उनकी घटिया सोच को दर्शाता है। इसलिए मौलाना पर कठोर कार्रवाई की जाए। हाथों में तख्तियां लेकर महिलाएं भारतीय नारी का अपमान, नहीं सहेंगे-नहीं सहेंगे के नारे लगा रही थीं।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह, रंजीता पाठक, आशा पाल, ऋचा सक्सेना, अनुप्रिया, किरन तिवारी, सीमा तिवारी, अनीता चतुर्वेदी, सुनीता गौड़, पूनम कंवर, बबीता निगम, रीना मिश्रा, नर्मदा पांडेय, मीरा त्रिवेदी, अनीता सोनी, जन्मेजय सिंह, अवधेश सोनकर, अनुराग शर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, प्रशांत त्रिपाठी रवि पांडेय आदि उपस्थिति रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।