Kanpur News: दीनू के बाद उसका भाई भी गिरफ्तार, प्लाट कब्जाकर मांगी थी रंगदारी
जेल में बंद दीनू का भाई प्लाट कब्जाकर रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में वर्ष 2022 में चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपित पर चकेरी नवाबगंज सहित अन्य थानों में नौ मुकदमे दर्ज है। अब संजय को जेल भेजा रहा है।

जागरण संवाददाता, कानपुर। पिंटू सेंगर हत्याकांड में जेल में बंद अधिवक्ता दीनू उपाध्याय के भाई संजय उपाध्याय को पुलिस ने प्लाट पर कब्जा कर रंगदारी मांगने व मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया है।शनिवार को पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है। आरोपित पर नवाबगंज, चकेरी समेत थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं।
लालबंगला के काजीखेड़ा निवासी मनोज कुमार गुप्ता के मुताबिक, उनका देहली सुजानपुर में प्लाट है। क्षेत्र के राम भरोसे ने अपने साथीअमन शुक्ला, नीरज दुबे, अनूप शुक्ला, रचित पाठक व दीपक जादौन समेत लोगों के साथ फर्जी दस्तावेज बना प्लाट पर कब्जा करने का प्रयास किया।
पत्नी कंचन ने पुलिस से शिकायत की। इससे खुन्नस खाकर तीन नवंबर 2022 की सुबह कब्जा करने के इरादे से प्लाट पर 20- 25 लोग लाठी डंडे लेकर आए और बेटे पर हमलाकर लहूलुहान कर दिया। अमन समेत हमलावरों ने प्लाट छोड़ने के लिए 50 हजार की रंगदारी मांगी। इस दौरान बेटे की चेन भी तोड़ ली।
पीड़ित ने छह नामजद और 25 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने जांच की तो गिरोह में जेल में बंद दीनू उपाध्याय का भाई नवाबगंज निवासी संजय उपाध्याय का नाम भी प्रकाश में आया। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया कि संजय को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।