Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur News: जाजमऊ में फ्लाईओवर पर प्याज लदा ट्रक पलटा, मची लूट; ट्रक चालक-परिचालक सुरक्षित

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 07:56 AM (IST)

    कानपुर के जाजमऊ में फ्लाईओवर पर प्याज से लदा ट्रक पलटने से अफरा-तफरी मच गई। महाराष्ट्र से लखनऊ जा रहा ट्रक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे प्याज की बोरियां नीचे सड़क पर गिर गईं। राहगीरों और स्थानीय लोगों में प्याज लूटने की होड़ लग गई। यातायात पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर मार्ग सामान्य किया।

    Hero Image
    Kanpur News: जाजमऊ में फ्लाईओवर पर प्याज लदा ट्रक पलटा, मची लूट

    जागरण संवाददाता, कानपुर। जाजमऊ में गुरुवार देर रात फ्लाईओवर पर एक प्याज लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में ट्रक पर लदी प्याज भरी बोरियां नीचे सर्विस लेन पर गिर गईं। 

    यहां सड़क पर प्याज फैला देखदेख राहगीरों और इलाके के लोगों में इसे भरने की होड़ मच गई।इसके बाद पहुंची यातायात पुलिस ने ट्रक को फ्लाईओवर से हटवाकर यातायात सामान्य किया।

    उरई निवासी शैलेंद्र कुमार ट्रक चालक हैं। वह कालपी निवासी  क्लीनर सोनू पाल के साथ ट्रक में प्याज लादकर महाराष्ट्र से निकले थे। प्याज को लखनऊ में उतारना था। गुरुवार रात वे रामादेवी फ्लाई ओवर से होते हुए जेके फ्लाईओवर स्व उन्नाव की तरफ जा रहे थे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तभी लोडर को ओवरटेक करने में ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस दौरान ट्रक से प्याज की बोरियां फ्लाईओवर के नीचे आ गिरी। जिसके बाद प्याज सर्विस लेन पर बिखर गया। तभी राहगीरों और इलाके के लोगों में प्याज बटोरने की होड़ मच गई। 

    इसके बाद फ्लाई ओवर पर ट्रक को हटवाया गया। साथ ही प्याज की बोरियों को भी हटवाया। करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। 

    जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र बताया कि क्रेन की मदद से ट्रक को हटवा दिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।