Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में चोरों का आतंक: तीन घरों में चोरी, भागते समय किसान के ऊपर झोंका फायर

    Updated: Sun, 24 Aug 2025 12:10 PM (IST)

    कानपुर के महाराजपुर में शनिवार देर रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। किसान ब्रजमोहन सिंह परिहार के घर में आहट मिलने पर उन्होंने चोरों का पीछा किया तो चोरों ने उन पर फायर कर दिया। चोर एक बक्सा छोड़कर भाग गए जिसमें कुछ जेवरात थे। नकदी और जेवरात समेत बीस लाख के नुकसान का अनुमान है। पुलिस जाँच कर रही है।

    Hero Image
    मौके पर जांच करती पुलिस टीम। जागरण

    संवाद सहयोगी,जागरण, महाराजपुर। महाराजपुर के भेवली गांव में चोरों ने शनिवार देर रात तीन घरों को निशाना बनाकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। पीड़ित किसान ने घर के अंदर आहट मिलने पर आवाज दी तो चोर बाहर की तरफ भागे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसान ने पीछा किया तो चोरों ने उनके ऊपर फायर झोंक दिया।किसान बाल-बाल बच गए। इस दौरान साथ में लिए एक बक्सा छोड़कर चोर फरार हो गए। नकदी व जेवरात समेत बीस लाख के नुकसान का अनुमान है।पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

    भेवली गांव निवासी किसान ब्रजमोहन सिंह परिहार स्वजन के साथ घर के बाहर सो रहे थे।शनिवार देर रात पीछे की दीवार से चोर छत पर पहुचे। इसके बाद आंगन से कूदकर कमरों में रखे बक्से व अलमारियों को तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर लिए।

    रविवार भोर तीन बजे ब्रजमोहन की नींद खुली तो घर के अंदर से उनको किसी की आहट सुनाई दी।उन्होंने आवाज दी तो तीन चोर सामने की तरफ से भागने लगे। ब्रजमोहन ने पीछा किया तो चोरों ने उनके ऊपर फायर झोंक दिया।

    यह भी पढ़ें- खाद संकट से किसान पस्त, कृषि अधिकारी नशे में मस्त, डीएम ने बैठक में सुनाई Call Recording

    इसके बाद ग्रामीण जगे तो शोर मचाकर चोरों का पीछा किया। ब्रजमोहन के घर से चोर अपने साथ एक बक्सा लेकर जा रहे थे। ग्रामीणों को आता देख चोर बक्सा छोड़कर फरार हो गए। बक्से में कुछ जेवरात थे वो बच गए। इसके अलावा नकदी व अन्य जेवरात चोर ले गए।

    पड़ोस में रहने वाले एयरफोर्स कर्मी पंकज तिवारी व उमाशंकर कुशवाहा के घर से भी चोरों ने चोरी की।रविवार सुबह सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य एकत्रित किए। महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जाएगी।