कानपुर में काली स्कार्पियों और उसमें रखें दो बैग, पुलिस से बचाने के चक्कर में रेलवे अंडर पास के जलभराव में कूदा दी
शनिवार देर शाम कानपुर के बिधनू में पुलिस से बचने की कोशिश में एक काली स्कार्पियो रेलवे अंडरपास के जलभराव में डूब गई। पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा जिसे बाद में छोड़ दिया गया। क्रेन से गाड़ी निकालने पर दो बैग मिले। पुलिस कार मालिक से संपर्क कर रही है।

संवाद सहयोगी, जागरण, बिधनू(कानपुर)। बिधनू जादवपुर गांव के पास शनिवार देर शाम पुलिस से बचकर भाग रही काले रंग की स्कार्पियो गलत रास्ता पकड़कर रेलवे अंडर पास के गहरे जल भराव में समा गई। इस दौरान चालक समेत दो युवक कार से निकल कर भागने लगे। जिसमे पुलिस ने एक को पकड़ लिया। वहीं चालक भाग निकला।
देर रात पुलिस ने पकड़े गए युवक को पूछताछ कर छोड़ दिया। रविवार को क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। जिसमें एके लैपटाप समेत दो भारी भरकम बैग बरामद हुए है। पुलिस नंबर के आधार कार मालिक से संपर्क कर जांच शुरू की है।
बिधनू रामगंगा नहर पुल के पास शनिवार देर शाम पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान घाटमपुर की ओर से आ रही काले रंग की स्कार्पियो सवार पुलिस को देख किसान नगर की ओर रफ्तार से भागने लगे। संदिग्ध जान पुलिस ने स्कार्पियों का पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख स्कार्पियो सवार जादवपुर गांव की ओर मुड़ गए। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि गांव की गलियों में चारपाई पर बैठे लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान कई ग्रामीण घायल होने से बच गए।
स्कार्पियों सवार जादवपुर से बांबी पुरवा संपर्क मार्ग में बने रेलवे अंडर पास की ओर मुड़ गए। गहरे अंडर पास में भरे जलभराव में स्कार्पियो उतर गई। जलभराव में कार को डूबता देख चालक समेत दो युवक निकलकर भागने लगे। जिसमे से एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं चालक भाग निकला। इस दौरान देखते देखते कार पूरी तरह से पानी में समा गई।
पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम घाटमपुर निवासी अमन सचान बताया। अमन ने बताया कि वह शनिवार को नोयडा के लिए निकला था। स्कार्पियों में कानपुर के लिए लिफ्ट मांगी थी। रास्ते में स्कार्पियों सवार चालक ने बताया कि वह भी नोयडा होते हुए गुड़गांव जा रहा है। जिसपर नयोडा तक चलने को वह तैयार हो गया। उसने बताया कि उसे स्कार्पियों सवार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसने बताया कि कार में उसका लैपटाप और एक बैग छूट गया है। पुलिस ने देर रात उसे छोड़ दिया।
रविवार दोपहर को पुलिस ने क्रेन की मदद से स्कार्पियो को पानी से बाहर निकाला। इस दौरान स्कार्पियो से नीला व काले रंग के दो बैग गिरे। जिन्हें पुलिस ने ग्रामीण की मदद से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। फिरहाल पुलिस ने लैपटाप न मिलने की बात कही है।
दोनों बैगों के अंदर समान की जानकारी पुलिस ने देने से इंकार कर दिया है। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नंबर के आधार पर कार घाटमपुर निवासी मंजू सचान की है। जिनसे संपर्क कर चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।