Kanpur News: गंगा में नहाने उतरे दो दोस्त, नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे की मौत, दूसरे को बचाया
कानपुर के शिवराजपुर में सरैया घाट पर दो युवक गंगा में डूब गए। फतेहपुर 84 के नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे हर्षित और मयंक अपने दोस्त के साथ नहाने गए थे। गोताखोरों ने दोनों को बाहर निकाला लेकिन हर्षित जायसवाल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मयंक और उनके साथी राघव का इलाज चल रहा है। यह घटना कानपुर समाचार में दुखद रूप से दर्ज हुई है।

जागरण संवाददाता, कानपुर। शिवराजपुर के सरैया घाट पर मंगलवार की दोपहर दोस्त के साथ गंगा नहाने आए नगर पंचायत अध्यक्ष फतेहपुर चौरासी के बेटे हर्षित और मयंक गंगा में डूब गए। गोताखोरों ने दोनों को बाहर निकाला उपचार के दौरान हर्षित जायसवाल की मृत्यु हुई है। जबकि छोटे बेटे और साथी का उपचार चल रहा है।
फतेहपुर चौरासी के नगर पंचायत अध्यक्ष निवासी मोहल्ला शास्त्री नगर मिथलेश कुमार के पुत्र 21 वर्षीय हर्षित जायसवाल और मयंक जायसवाल अपने दोस्त गांधीनगर निवासी राघव के साथ बाइक से सरैया घाट पर गंगा नहाने आए थे।नहाने के दौरान अचानक तीनों गहरे पानी में डूबने गए। घाट पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर मौजूद गोताखोरों ने बीस मिनट की मशक्कत के बाद तीनों को बचा लिया।
राघव की हालत सामान्य थी। जबकि हर्षित और मयंक को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां हर्षित को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों का उपचार जारी है। प्रभारी निरीक्षक वरुण शर्मा ने बताया कि स्वजन मौके पर पहुंच गए हैं।विधिक कारवाई की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।