Kanpur News : MBBS छात्र से शादी के बाद धोखा मिलने पर महिला ने किया हंगामा
कानपुर के पनकी में एक महिला ने अपने एमबीबीएस पति और ससुराल वालों पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गाजियाबाद निवासी महिला की मुलाकात आजमगढ़ के युवक से दिल्ली में हुई थी जिसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में शादी के बाद ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता,कानपुर । पनकी में एमबीबीएस छात्र से शादी के बाद धोखा मिलने पर पीड़िता ने पति व ससुरालीजन पर आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
गाजियाबाद निवासी महिला की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान 2014 में आजमगढ़ निवासी युवक से दिल्ली में मुलाकात हुई थी। आरोपित ने शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया और नशीली दवाएं खिलाकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की बात कही तो उसने वर्ष 2018 को कोर्ट मैरिज कर ली। दो साल बाद दोनों की विधिवत शादी कर दी। पीड़िता पति के साथ आजमगढ़ ससुराल पहुंची जहां ससुरालीजन ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। इसके बाद आरोपित ने शहर के एक निजी कालेज में एमबीबीएस में दाखिला करा लिया।
गुरुवार को पीड़िता महिला पनकी स्थित निजी कालेज पहुंची और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लिया है जिससे पूरी घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़िता के आरोपों की जांच कराई जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।