Kanpur News: नगर आयुक्त से अभद्रता करने पर कर्मचारियों ने कार्य किया ठप, गिरफ्तारी की मांग
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं द्वारा कानपुर नगर आयुक्त सुधीर कुमार से अभद्रता से नाराज नगर निगम के कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य करने का बहिष्कार कर दिया। कर्मचारियों ने मांग कि अभद्रता करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नगर आयुक्त न फोन उठाते हैं और न ही ऑफिस में बैठते हैं।

जागरण संवाददाता कानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर आयुक्त सुधीर कुमार से अभद्रता करने से नाराज बुधवार को नगर निगम कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया और नगर निगम मुख्यालय के परिसर में एकत्र होकर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी है कि नगर आयुक्त से अभद्रता करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाये। शहर की सफाई व्यवस्था के साथ जलकल में भी काम काज ठप कर दिया।
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय मोतीझील पहुंचकर नगर आयुक्त और अफसरों के साथ तीखी नोकझोंक हुई और आरोप लगाया था कि नगर आयुक्त न तो फोन उठाते है और न ही कार्यालय में बैठते है। इस दौरान कई पार्षदो ने समझाने का प्रयास किया फिर भी आक्रोशित कार्यकर्ता नारेबाजाी करते रहे। ये क्रम लगभग आधे घंटे तक चला।
सभी जोनल कार्यालयों में काम-काज ठप
नगर आयुक्त के साथ अभद्रता की जानकारी मिलने के बाद कर्मचारी नेता रमाकान्त मिश्रा, हरि ओम वाल्मीकि, विनोद कुमार की अगुवाई में बुधवार को सुबह दस बजे नगर निगम मुख्यालय मोतीझील और सभी जोनल कार्यालयों में काम-काज ठप कर दिया। साथ ही नगर निगम पहुंचकर नारेबाजी की और गिरफ्तारी की मांग की। महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त सुधीर कुमार को ज्ञापन देकर कार्यवाही कराने की मांग की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।