कानपुर नगर निगम 36 सड़कों को बनाएगा माडल, पढ़ें लिस्ट- कहीं आपके घर के बाहर की रोड तो नहीं
कानपुर नगर निगम ने शहर की 36 प्रमुख सड़कों को माडल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई और सभी छह जोन में सड़कों का भी चयन कर लिया गया है। किसी विशिष्ट अतिथि के आने पर भी इनमें काम नहीं रुकेगा।
कानपुर, जागरण संवाददाता। नगर निगम पहले चरण में शहर की 36 सड़कों को माडल बनाएगा। इसमें सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के साथ ही गंदगी मुक्त रखा जाएगा। इसके लिए हर जोन में छह-छह सड़कों का चयन किया गया है। एक नवंबर से काम शुरू करके जनवरी तक सभी सड़कों को माडल रोड बना दिया जाएगा।शहर में विशिष्ट अतिथि आने पर भी इन सड़कों की सफाई व्यवस्था और अन्य काम नहीं रुकेंगे।
नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने बताया कि कार्य योजना तैयार कर ली गई है। एक नवंबर से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद अन्य सड़कों का भी चयन किया जाएगा। यहां पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। नगर निगम का दस्ता इन सड़कों पर नजर रखेगा।
इन सड़कों पर यह होगी व्यवस्था : सड़कों पर जलभराव न हो इसके लिए जल निकासी की व्यस्था की जाएगी। इसके बाद गड्ढा मुक्त किया जाएगा। सफाई व्यवस्था, मलबा उठाने, अतिक्रमण मुक्त, अवैध होर्डिंग्स मुक्त, बेसहारा जानवरों को हटाने की व्यवस्था की जाएगी।
जोनवार चयनित सड़क
जोन-1
-बड़ा चौराहा से मूलगंज होते जरीब चौकी
-परेड चौराहा से मूलगंज होते घंटाघर चौराहा तक
-घंटाघर चौराहा से डिप्टी पड़ाव तक
-एक्सप्रेस रोड से कैनाल रोड तक
-ग्रीनपार्क चौराहा से फूलबाग होते सर्किट हाउस तक
-नरौना चौराहा से घंटाघर होते टाटमिल तक
जोन-2
- जाजमऊ पुल से रामादेवी सब्जी मंडी होते नौबस्ता बाईपास तक
- नई चुंगी जाजमऊ से सिद्धनाथ मंदिर होते सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट वाजिदपुर तक
- रूमा से रामादेवी होते टाटमिल तक
- हरजेंद्र नगर चौराहा से होते हुए ओमपुरवा तक
- मनोज इंटरनेशनल पीएसी मोड़ से बिनगवां तक
- नौबस्ता बाईपास से बिनगवां तक
जोन-3
- नौबस्ता से बारादेवी होते हुए जूही खलवा पुल तक
- सचान गेस्ट हाउस से आरबीआइ नाला तक
- बाबा कुटी से मार्बल मार्केट किदवईनगर होते हुए किराना सेवा समिति तक
- किदवई नगर चौराहा से बारादेवी होते जूही डिपो तक
-. टाटमिल से होते हुए यशोदा नगर बाईपास तक
-. दीप सिनेमा से किदवई नगर होते हुए शनिदेव मंदिर तक
जोन-4
- गंगा बैराज से कंपनी बाग होते हुए ग्रीनपार्क चौराहा तक
- गोल चौराहा जीटी रोड से जरीब चौकी होते हुए टाटमिल तक
- स्वरूप नगर थाने से राजीव पेट्रोल पंप होते हुए रानीघाट चौराहा तक
- कंपनी बाग चौराहा से मंडलायुक्त आवास छह बंगलिया होते हुए चुन्नीगंज तक
- गोल चौराहा जीटी रोड से मोतीझील होते हुए टाटमिल तक
- जरीब चौकी से पीरोड, रामबाग होते हुए गुमटी नंबर पांच तक
जोन-5
-फजलगंज चौराहा से गोविंद नगर बाजार तक
-विजय नगर से सीटीआइ चौराहा होते हुए कारगिल पेट्रोल पंप तक
-जरीब चौकी से फजलगंज होते हुए पनकी बाईपास
-भौंती से कूड़ा निस्तारण प्लांट होते हुए गुजैनी, बर्रा बाईपास
-विजय नगर से दादा नगर होते हुए लोहिया बाईपास चौराहा तक
-सचान गेस्ट हाउस से शास्त्री चौक होते हुए दुर्गा मंदिर गुजैनी तक
जोन-6
-गोल चौराहा जीटी रोड से गुरुदेव चौराहा जीटी रोड होते हुए आइआइटी नारामऊ तक
-गुरुदेव चौराहा जीटी रोड से विकास नगर होते हुए कंपनीबाग चौराहा तक
-कल्याणपुर से इंदिरा नगर होते हुए केसा तिराहा तक
-पनकी नहर से होते हुए कल्याणपुर क्रासिंग तक
-विजय नगर से डबल पुलिया होते हुए कल्याणपुर रोड तक
-गोल चौराहा से जेके मंदिर से मरियमपुर चौराहा होते हुए विजय नगर तक
कानपुर नगर निगम सभी छह जोन में अलग-अलग प्रमुख सड़कों को माडल बनाने की रूपरेखा तैयार कर चुका है और इसका काम निरंतर जारी रहेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।