Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर नगर निगम चुनाव : 1755 बूथों पर मतदान करेंगे 22 लाख मतदाता, राजनीतिक दलों से मांगी गईं आपत्तियां

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Agnihotri
    Updated: Sun, 13 Nov 2022 10:43 AM (IST)

    कानपुर नगर निगम चुनाव की तैयारियों में तेजी आ गई है केंद्र और बूथ की मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया गया है। अब 14 नवंबर तक राजनीतिक दलों से मतदाता सूची को लेकर आपत्तियां मांगी गई हैं।

    Hero Image
    कानपुर नगर निगम चुनाव की तैयारी ने पकड़ी तेजी।

    कानपुर, जागरण संवाददाता। निकाय चुनाव के लिए केंद्र और बूथ की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया। इसमें बूथों की संख्या बढ़ाई गई है। राजनीतिक दलों से बूथ को लेकर आपत्तियां मांगी गई हैं। सब कुछ ठीक रहा तो निकाय चुनाव में 1755 बूथों पर करीब 22 लाख मतदाता मतदान करेंगे। इससे पहले निकाय चुनाव में बूथों की संख्या 1736 थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के साथ बैठक में जिलाधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जरूरत के मुताबिक 19 नए बूथ बनाए गए हैं। बैठक में कांग्रेस से शंकर दत्त मिश्र, रालोद से सुरेश गुप्ता, भाजपा से गणेश दीक्षित, अवधेश सोनकर, सपा से केके शुक्ला, बसपा से बबलू चौधरी, अपना दल एस से नवीन श्रीवास्तव, सीपीएम से उमाकांत, सीपीआई से आरपी कनौजिया, एनसीपी से बनवारी लाल उपस्थित रहे।

    इस बार 538 मतदान केंद्र बनाए गए

    मतदान केंद्रों की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में जिलाधिकारी विशाख जी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि इस बार 538 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें कुल बूथ 1755 निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर 1550 मतदाता वोट कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कानपुर में 22,46,160 मतदाता नगर निगम के चुनाव में वोट देंगे।

    जोनवार मतदान केंद्र और बूथ

    जोन-बढ़े बूथ- बदले केंद्र- बूथ समाप्त- कुल बूथ

    1- 4- 9- 5- 230

    2- 8- 6- 2- 386

    3- 4- 7- 1- 305

    4- 2- 4- 0- 206

    5- 0- 12- 2- 406

    6- 5- 9- 0- 322