Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur: कानपुर नगर न‍िगम ने लगातार 207 घंटे सफाई अभियान का बनाया रिकॉर्ड, पीछे छूटा गाजियाबाद

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 03:48 PM (IST)

    नगर निगम की ओर से स्वच्छता का महाअभियान 23 सितंबर को शाम चार बजे से जागेश्वर अस्पताल गोविंद नगर से शुरू किया था। दो अक्टूबर को सुबह नौ बजे नगर निगम परिसर मोतीझील में अभियान में समापन हुआ। इस दौरान महापौर प्रमिला पांडेय नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन को इंडिया बुक आफ रिकार्ड दिल्ली के दिनेश पांडेय एवं सुगोतो दास ने पुरस्कृत किया।

    Hero Image
    नगर न‍िगम ने लगातार 207 घंटे सफाई अभियान का बनाया रिकॉर्ड।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। नगर निगम ने 23 सितंबर से दो अक्टूबर तक 207 घंटे लगातार अखंड सफाई अभियान चलाकर गाजियाबाद का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस महाअभियान को इंडिया बुक आफ रिकार्ड में जगह मिली है। इससे पहले गाजियाबाद नगर निगम ने लगातार 200 घंटे सफाई अभियान चलाया था। इंडिया बुक आफ रिकार्ड दिल्ली की टीम ने नगर निगम की इस उपलब्धि पर महापौर, नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन व पूरी टीम को शील्ड प्रदान की। इसके पहले नगर निगम ने 186 घंटे लगातार सफाई करके रिकार्ड बनाया था। बाद में गाजियाबाद ने इसे तोड़ दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर निगम की ओर से स्वच्छता का महाअभियान 23 सितंबर को शाम चार बजे से जागेश्वर अस्पताल गोविंद नगर से शुरू किया था। दो अक्टूबर को सुबह नौ बजे नगर निगम परिसर मोतीझील में अभियान में समापन हुआ। इस दौरान महापौर प्रमिला पांडेय, नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन को इंडिया बुक आफ रिकार्ड दिल्ली के दिनेश पांडेय एवं सुगोतो दास ने पुरस्कृत किया। यहां अपर नगर आयुक्त प्रतिपाल चौहान व जगदीश यादव, रबिश प्रभारी रफजुल रहमान उपस्थित रहे।

    शहर भर में चला सफाई अभियान

    कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पशुपति नगर में सफाई अभियान चलाया। दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अभिषेक पांडे, महिला मोर्चा कानपुर दक्षिण जिला मीडिया प्रभारी रत्ना पांडेय, महेंद्र मिश्रा मौजूद रहे। वहीं, कल्याणपुर पुराना शिवली रोड पर मंदिर एवं अस्पताल के सामने अशोक सिंह, संतोष शुक्ल, सौरभ दीक्षित ने झाड़ू लगाकर सफाई की। इसी तरह, सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विकास संस्थान में सफाई अभियान के साथ गोष्ठी का आयोजन हुआ। राघवेंद्र सिंह, डा. भक्ति विजय शुक्ला और विष्णु वर्मा मौजूद रहे।

    भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने भी कलक्टरगंज उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष मिश्र, अब्दुल वहीद, सुरेंद्र जायसवाल, हरदीप सिंह आदि व्यापारियों के साथ रेलवे गोदाम, सीपीसी, कलक्टरगंज में सफाई अभियान चलाया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी नगर उत्तर के जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने आजाद पार्क और तिलक नगर में स्वच्छता कार्यक्रमों में सहभागिता की। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह भी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: Kanpur News: कानपुर में जरीब चौकी से बर्रा बाईपास तक बनेगा एलीवेटेड पुल, जाम से दिलाएगा निजात

    विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने कौशलपुरी के हनुमान पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। ग्रामोद्योग विकास मंडल की ललिता चौहान और गीता देवी ने चकेरी क्षेत्र में सफाई की। वहीं भाजपा नेताओं ने पूरे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की 17 जिला इकाइयों में 2,485 स्थानों पर सफाई की। इसमें 25,382 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह जानकारी भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र ने बयान जारी कर दी।

    comedy show banner
    comedy show banner