Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में स्वच्छता के लिए नहीं सुना होगा ऐसा फैसला, नगर कमिश्रर के आदेश पर हर घर अलर्ट, देना होगा कचरा

    By rahul shukla Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Fri, 01 Aug 2025 08:01 PM (IST)

    नगर आयुक्त खुद पिछले एक सप्ताह से शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे है। गंदगी मिलने पर मौके पर टीम लगाकर सफाई भी कराई जा रही है। वहीं घर-घर से कूड़ा उठाने पर जोर दिया है। जहां लोग कूड़ा नहीं दे रहे हैं उन लोगों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

    Hero Image
    कूड़ा न देने वालों को पहले जागरूक किया जाएगा।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। शहर को स्वच्छता रैंकिंग में टाप पर लाने के लिए अब स्वच्छता पर ध्यान दिया जा रहा है। गली, चौक चौराहों को स्वच्छ रखने के लिए अब घरों से कूड़ा देना जरूरी होगा। ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। यह फैसला कानपुर नगर निगम ने लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में टाप टेन में लाने के लिए नगर निगम का अमला जुट गया है। खुद नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने पूरा फोकस घर-घर से कूड़ा उठाने में लगा दिया है। जब गंदगी सड़क पर आएगी नहीं तो गलियां, फुटपाथ व सड़क साफ रहेगा। घर-घर से कूड़ा उठाने में नंबर कम आने के कारण देश में शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण रैकिंग में 13 वां स्थान मिला था। 110 वार्डों में स्थित 4,14,739 घरों में सिर्फ 2,25,771 घरों में कूड़ा उठ रहा है। लोगों को पहले चरण में जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद चेतावनी दी जाएगी और तीसरी बार ढाई हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।

    नगर आयुक्त ने शहर के पहले चरण में 12 वार्डों का चयन किया है उनको आदर्श वार्ड के रूप में विकसित किया जाए। इसके बाद अन्य वार्डों को चयनित किया जाएगा। साथ ही हर घर से कूड़ा उठाने की तैयारी तेज कर दी है। साथ ही गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग उठाने के आदेश दिए।

    नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा अमित सिंह ने बताया कि हर वार्ड में अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसके लिए जेटीएन, दीक्षांत और परिवर्तन को लगाया है। साथ ही सभी जोनल स्वास्थ्य अफसर औरसेनटरी इंस्पेक्टर की टीम लगायी गयी है कि वह लोगों को जागरूक करे, ताकि गंदगी सड़क पर न आकर पहले ही वाहनों में आ जाए।

    जोन कुल भवन उठ रहा

    • एक 55,162 19,344
    • दो 1,12,241 61,222
    • तीन 65,685 56,671
    • चार 21,067 18,567
    • पांच 78,585 33,995
    • छह 81,999 35,982
    • कुल 4,14,739 2,25,771

    सुबह पांच से सात बजे तक सफाई के आदेश

    नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने सभी जोनल स्वास्थ्य अफसरों को आदेश दिए हैं कि सुबह पांच बजे से सात बजे तक सभी मुख्य मार्गों की सफाई कराने के साथ ही कूड़ा उठाया जाए। इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. चंद्रशेखर द्वारा पत्र भी जारी किया गया। वहीं भाजपा के पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने कहा कि यह गलत है। इतने सुबह कर्मचारी कैसे पहुंच पाएंगे।