कानपुर में सड़कों का कायाकल्प: जरीब चौकी-घंटाघर मार्ग चौड़ा होगा, शताब्दी नगर में बनेगा अंडरपास
लखनऊ में व्यय वित्त समिति ने कानपुर की पांच महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इसमें जरीब चौकी ...और पढ़ें

HighLights
पांच महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मिली स्वीकृति
जरीब चौकी से घंटाघर तक सड़क होगी चौड़ी
शताब्दी नगर में रेलवे अंडरपास का निर्माण
जागरण संवाददाता, कानपुर। व्यय वित्त समिति की लखनऊ में हुई बैठक में जरीब चौकी से घंटाघर तक फोरलेन सड़क के निर्माण, शताब्दी नगर में अंडर पास, अटल घाट बैराज के पीछे से फोरलेन सड़क कंपनी बाग तक समेत पांच सड़कों को स्वीकृति समिति ने दे दी है। धन जारी होने के बाद इन सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
समिति की बैठक में केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक व अधिशासी अभियंता अमन तिवारी ने शहर की सड़कों का प्रस्ताव रखा। जरीब चौकी से घंटाघर तक (कालपी रोड) की सड़क पीडब्ल्यूडी के पास है। सड़क पर कब्जे होने और करीब आठ साल से निर्माण न होने के कारण उखड़ गई है। स्टेशन को जोड़ने वाली शहर की प्रमुख सड़क है।
सीएम ग्रिड की तर्ज पर 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क 45 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। इसमें यूटिलिटी के लिए डक्ट का निर्माण होगा और रोशनी व अन्य सुविधाएं होगी। लीकेज होने के बाद सड़क नहीं खोदी जाएगीष। किनारे पड़ा पाइप बदल दिया जाएगा। 50.75 करोड़ रुपये से सड़क बनेगी।
इसी कड़ी में प्रयागराज कानपुर हाईवे पर निर्माणाधीन रिंग रोड की ओर से एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए 4.80 किलोमीटर लंबी सड़क 21.50 करोड़ रुपये से बनेगी। इसके अलावा गंगा बैराज से अटल घाट के पीछे फोरलेन मार्ग के निर्माण व कंपनी बाग तक 80 करोड़ रुपये, शताब्दी नगर में कालिन्द्री नगर, महावीर नगर को कानपुर आगरा हाईवे जोड़ने के लिए 45 मीटर रोड रेलवे अंडर पास के साथ 90 करोड़ रुपये से प्राधिकरण बनाएगा। नयागंज से घंटाघर तक की भी सड़क रखी गई है।
उपाध्यक्ष ने बताया कि सड़कों को व्यय वित्त समिति के समक्ष रखा गया। स्वीकृति मिल गई है।
यह भी पढ़ें- कानपुर में SDM की कुर्सी पर बैठी किसान की बेटी जानवी, एक दिन के लिए संभाली नर्वल तहसील की जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें- कानपुर-इटावा हाईवे पर ओवरटेक के चक्कर में ट्रक कंटेनर से टकराया, चालक घायल, एक घंटे तक यातायात बाधित
