विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर-इटावा हाईवे पर ओवरटेक के चक्कर में ट्रक कंटेनर से टकराया, चालक घायल, एक घंटे तक यातायात बाधित

Published: Wed, 14 Oct 2026 04:30 PM (IST)

कानपुर-इटावा हाईवे पर अजीतमल के पास एक ट्रक ओवरटेक करते समय कंटेनर से टकरा गया, जिससे चालक गंभीर रूप से ...और पढ़ें

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़। जागरण

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़। जागरण 

HighLights

  1. ओवरटेक करते समय ट्रक कंटेनर से टकराया, चालक गंभीर घायल

  2. कानपुर-इटावा हाईवे पर एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा

  3. अजीतमल में अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हुए

संवाद सहयोगी, अजीतमल(औरैया)। ओवरटेक करने के चक्कर में कानपुर-इटावा हाईवे पर सुंदरम होटल के सामने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक ट्रक आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसा। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जो केबिन में करीब आधा घंटे तक फंसा रहा।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल बाहर निकाला और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया। जहां से सौ शैया युक्त चिकित्सालय चिचौली रेफर किया गया। घटना की वजह से करीब एक घंटे तक कानपुर से इटावा जाने वाली लेन प्रभावित रही। वाहनों को क्रेन से किनारे करा पेट्रोलिंग टीम ने यातायात सुचारू कराया।


सुंदरम होटल के ठीक सामने ओवरटेक के दौरान हादसा हुआ। ट्रक चालक की पहचान कानपुर देहात के मूसानगर निवासी 47 वर्षीय प्रवेश के रूप में हुई। वह शटरिंग का सामान लादकर ओडिशा से गुरुग्राम जा रहा था। बताया गया कि कंटेनर ने यकायक ब्रेक लगाया और साइड से वाहन निकलने से ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गया।

वहीं, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि ओवरटेक करने में हादसा हुआ। फिलहाल, दोनों ही कारणों को गंभीरता से लेकर पुलिस ने छानबीन की। क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराते हुए प्रभावित कानपुर-इटावा लेन के यातयात को शुरू कराया गया। इससे पहले धीरे-धीरे वाहन निकलते रहे। घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राजपूत का कहना है कि समय रहते स्टाफ कोतवाली से पहुंचा था। कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा था।

सड़क हादसों में महिला समेत तीन घायल

अजीतमल क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए, जबकि ट्रक की टक्कर से पेट्रोल पंप की संपत्ति क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिबियापुर थाना क्षेत्र के पुराना पेट्रोल पंप निवासी बृजेश कुमार की पत्नी सोनी देवी पांच अक्टूबर को सहेली निशा के साथ बाबरपुर आई थीं। तिराहे पर खड़े होने के दौरान बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

वहीं, तिलकपुर निवासी 60 वर्षीय शिवभान सिंह अपनी पत्नी इला देवी के साथ बाइक से सांफर जा रहे थे। सामने से आए ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों घायल हो गए। शिवभान को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल से उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर किया गया। उधर, अब्दुल्लापुर स्थित कौशल फिलिंग सेंटर पर ट्रक की टक्कर से होर्डिंग, बिजली पोल, भूमिगत लाइन, बाउंड्रीवाल और पार्किंग क्षतिग्रस्त हो गई। नुकसान तीन से चार लाख रुपये आंका गया है।

यह भी पढ़ें- Kanpur में सरकारी जमीनों का बनेगा Digital Land Bank, एक क्लिक पर पता चलेगा कहां कितनी जमीन खाली, एक क्लिक पर खुलेगा रिकॉर्ड