कानपुर में दादानगर नगर औद्योगिक से थम्सअप चौराहा जाने वाले रास्ते में नहर के ऊपर का काम शुरू
दादानगर से थम्सअप चौराहा जाने वाला रास्ते के बीच नहर के ऊपर बना पुल अभी सर्करा है। शाम को फैक्ट्रियों की छुट्टी होने के बाद पुल पर भीषण की स्थिति हो जाती है। कारोबारियों ने जाम की समस्या को लेकर कई बार उद्योग बंधु की बैठक में उठाया था।
कानपुर, जेएनएन। दादानगर नगर औद्योगिक से थम्सअप चौराहा जाने वाले रास्ते में नहर के ऊपर पुल का काम चार माह बाद फिर शुरू हो गया है। अधिकारियों का दावा है कि जून 2021 तक पुल का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
दादानगर से थम्सअप चौराहा जाने वाला रास्ते के बीच नहर के ऊपर बना पुल अभी सर्करा है। शाम को फैक्ट्रियों की छुट्टी होने के बाद पुल पर भीषण की स्थिति हो जाती है। कारोबारियों ने जाम की समस्या को लेकर कई बार उद्योग बंधु की बैठक में उठाया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने इसके चौड़ीकरण करने का प्रस्ताव तैयार कर भेजा था। अवर अभियंता एसएस बनर्जी ने बताया कि लॉकडाउन होने से मजदूर अपने अपने घर चले गए थे। इस वजह से काम बंद हो गया था। इसके बाद जब मजदूर आये तो नहर में पानी चल रहा था। इस वजह से काम नहीं शुरू हो पा रहा था। उन्होंने बताया कि पुल पर काम शुरू हो गया है। इसे जून 2021 तक पूरा किया जाना है।
विजय नगर से भाटिया तिराहा के बीच खत्म होगा जाम
विजयनगर से भाटिया तिराहा के बीच नहर के ऊपर बन रहे अर्मापुर पुल का निर्माण कार्य जनवरी के दूसरे में पूरा हो जाएगा। इसके बाद जनप्रतिनिधियों द्वारा लोकार्पण किया जाएगा।
लागत:2.5 करोड़
लंबाई: 27 मीटर
चौड़ाई: सात मीटर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।