Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन अरब रुपये में बसी न्यू ट्रांसपोर्ट नगर पर बस गयी अवैध मौरंग मंडी

    Updated: Tue, 27 May 2025 05:30 PM (IST)

    कानपुर के बदुआपुर में केडीए द्वारा निर्मित न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध मौरंग मंडी बसने से ग्रामीणों में आक्रोश है। नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी समस्या बनी हुई है। मौरंग लदे ट्रकों के आवागमन से सड़कें टूट रही हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्रीय पार्षद ने मंडी हटाने की मांग की है।

    Hero Image
    पनकी स्थित न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में चल रही मौरंग मंडी । जागरण

    जागरण संवाददाता, कानपुर। ट्रांसपोर्ट नगर को शहर से शिफ्ट करने के लिए बदुआपुर में केडीए ने तीन अरब रुपये से तीन फेज में न्यू ट्रांसपोर्ट नगर बसाया था। इसमें फेज एक और तीन केडीए ने नगर निगम को स्थानांतरित कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके लिए बकायदा विकास कार्य कराने के लिए धन भी दिया। नगर निगम ने अब तक 14 करोड़ रुपये खर्च किए है। योजना पर अवैध रूप से मौरंग मंडी बस गयी है। मौरंग लदे ट्रकों के आवागमन से सड़क टूटने का खतरा बढ़ता जा रहा है और फैली मौरंग के कारण कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो चुके है।

    इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। कभी भी गुस्सा सड़क पर फूट सकता है। क्षेत्रीय पार्षद ने पुलिस और नगर निगम से शिकायत की है। समस्या का निस्तारण नहीं होने पर हाईवे को जोड़ने वाला रास्ता बंद कर दिया जाएगा।

    केडीए ने 2016 में बदुआपुर और भौंती के बीच में न्यू ट्रांसपोर्ट नगर बसाया था। यहां पर ट्रांसपोर्ट नगर को शिफ्ट होना है। ट्रांसपोर्ट नगर नहीं शिफ्ट हुआ बल्कि मौरंग वालों ने अवैध मंडी बना दी है।

    चौतरफा मौरंग व गिट्टी फैली पड़ी है। अभी नगर निगम ने 10 करोड़ रुपये से सड़क,साढ़े तीन करोड़ रुपये से फुटपाथ और 70 लाख रुपये से पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। पू्र्व पार्षद दिनेश बाजपेयी ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी मौरंग मंडी हटाने के नाम पर खानापूरी हुई है।

    जनता बोली

    क्षेत्र में विकास कार्य हुआ तो लगा कि अब जाम नहीं लगेगा चौड़ी सड़कें हो गयी। अभी विकास कार्य पूरा भी नहीं हो पाया है कि अवैध मौरंग मंडी बस गयी। इसके चलते लोगों को निकलने में दिक्कत होती है।

    अनिल राजपूत,क्षेत्रीय नागरिक

    मौरंग मंडी के कारण रास्ता खतरनाक हो गया है। फैली मौरंग के कारण कई बार दोपहिया वाहन चालक फंसकर गिर चुके है। कई चुटहिल हो चुके है। ट्रकों के आवागमन के कारण निकला मुश्किल हो जाता है।

    वैभव शर्मा, क्षेत्रीय नागरिक

    अरबों रुपये की न्यू ट्रांसपोर्ट नगर योजना पर अवैध मौरंग मंडी बस गयी है। नगर निगम ने करोड़ों रुपये के कार्य कराए है। ट्रकों के आवागमन से सड़क उखड़ जाएगी। हटायी जाए। नहीं हटायी गयी तो अफसरों को घेरा जाएगा।

    नित्या बाजपेयी, क्षेत्रीय पार्षद

    अवैध मौरंग मंडी हटायी गयी है। हटाने के बाद फिर से न लगे इसके लिए पुलिस को पत्र भी लिखा गया है। फिर से हटाने के लिए पुलिस को पत्र लिखा जाएगा।

    कमलेश पटेल अधिशासी अभियंता जोन पांच, नगर निगम