कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले इकलौती बेटी ने दी जान, रात में पापा से पूछा- क्या गिफ्ट देंगे, सुबह फंदे पर लटका था शव
कानपुर के गुजैनी में 21 वर्षीय युवती ने अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

कृपा कुमारी की फाइल फोटो। स्वजन
HighLights
21 वर्षीय युवती ने जन्मदिन से एक दिन पहले आत्महत्या की
रात में पिता से जन्मदिन के उपहार पर बातचीत हुई थी
सुबह घर के ऊपर कमरे में पंखे से लटका मिला शव
जागरण संवाददाता, कानपुर। गुजैनी के वरुण विहार में जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में वह पिता से जन्मदिन के गिफ्ट को लेकर बातचीत करती रही थी। पिता ने बेटी और उसके चचेरे भाई को पसंद का गिफ्ट देने का भरोसा दिया था। इसके कुछ घंटे बाद सुबह युवती का शव घर के ऊपर बने कमरे में पंखे के सहारे लटकता मिला। इकलौती बेटी की मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
वरुण बिहार निवासी प्रेम कुमार प्राइवेट कर्मचारी हैं। परिवार में पत्नी राधा 21 वर्षीय बेटी कृपा कुमारी और बेटे आयुष व संजय हैं। स्वजन ने बताया कि कृपा ने बर्रा स्थित कामदगिरी स्कूल से 11वीं तक पढ़ाई की थी। एक साल पहले पढ़ाई छोड़ने के बाद वह घर पर ही रहती थी। पिता प्रेम कुमार ने बताया कि 12 सितंबर को बेटी कृपा का जन्मदिन था। उसी दिन उसके चचेरे भाई मयंक का भी जन्मदिन होता है।
दोनों हर साल एक जन्मदिन मनाते थे। गुरुवार रात कृपा उनके पास आई और उनसे पूछा कि इस बार जन्मदिन पर क्या गिफ्ट देंगे। पिता ने कहा कि जो चाहिए बता दो, उसे और मयंक को अच्छा गिफ्ट दिलवा देंगे। कृपा ने कहा कि पापा सो जाओ, सुबह बताऊंगी कि क्या चाहिए। इसके बाद स्वजन सो गए देर रात कृपा उठकर ऊपर कमरे में चली गई और दरवाजा बंदकर दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह स्वजन ने उसे तलाशा तो ऊपर का कमरा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो इकलौती बेटी का शव फंदे से लटकता मिला। स्वजन ने उसे फंदे से उतारकर यूपी-112 पर सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके साक्ष्य जुटाए टीम को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है सभी हलुओं पर जांच की जा रही है। स्वजन भी आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।
