Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur News: कानपुर और आसपास के इलाकों में डराने लगा गंगा का जलस्तर, गांवों में बढ़ रहा पानी, खेतों तक पहुंचा

    By rahul shukla Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Wed, 13 Aug 2025 07:21 PM (IST)

    कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं और गंगा का पानी खेतों तक पहुंच गया है। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब है जिससे किनारे के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी कर रहा है।

    Hero Image
    गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद रानीघाट पर बसी बस्ती के आसपास पानी पहुंच गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, कानपुर।  कानपुर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बैराज में उफनाती गंगा लोगों को डराने लगा है। बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। आसपास के क्षेत्र में गंगा का पानी पहुंच चुका है। खेत डूब गए हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 113 मीटर से सिर्फ 38 सेंटीमीटर दूर बची है। गंगा के किनारे के गांवों में खेतों की तरफ पानी पहुंच रहा है। अभी बस्तियों के पास पानी पहुंचा है लेकिन लोगों को सतर्क किया जा रहा है, ताकि गंगा का जलस्तर और बढने और गांवों को डूबने की स्थिति में ग्रामीणों को निकाला जा सके। पहले चरण में चैनपुरवा में पानी आता है। अभी यहां पर अंदर आया है। वहीं कई घाटों में सीढि़यां डूब गयी है। अटल घाट, रानी घाट, परमट, सरसैया घाट समेत कई घाटों में ऊपर तक पानी आ गया है।वहीं रानी घाट में गंगा के किनारे बनी बस्ती में पानी पहुंच गया है लेकिन अभी खतरे से बाहर है, लेकिन लोगों को सतर्क कर दिया गया है।

    Kanpur Ganga Flood

    गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद सरसैया घाट पर बनी झोपड़ियां पानी में डूबी। जागरण

    मंगलवार को शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 112.46 मीटर पहुंच गया था। बुधवार को शुक्लागंज की तरफ 112.62 मीटर हो गया है। बनिया पुरवा, भारत पुरवा नत्थू पुरवा ,ईश्वरी गंज रमेल का कटरी इलाका बनिया पुरवा दुर्गापुरवा, मक्कापुरवा,चैनपुरवा,भगवान दीनपुरवा समेत आसपास के गांवों में लोगों को सतर्क कर दिया गया है। गंगा का तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को रखने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए आश्रय स्थल बनाए जा रहे है। अभी और गंगा का जलस्तर बढ़ेगा।

    सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पंकज गौतम ने बताया कि अभी और गंगा का जलस्तर बढ़ेगा। हालांकि पीछे से पानी कम आ रहा है। बरसात होने पर और बढ़ेगा। अभी गांवों में पानी नहीं आया है। लो लैंड वाले इलाकों में पानी आया है।

    गंगा का हाल

    • अपस्ट्रीम पर गंगा का जलस्तर - 114. 20 मीटर
    • डाउन स्ट्रीम पर गंगा का जलस्तर 113. 99 मीटर
    • शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर - 112. 62 मीटर
    • बैराज के 30 गेट में - 30 गेट खोले
    • शुक्लागंज की तरफ चेतावनी बिंदु - 113 मीटर
    • खतरे का निशान - 114 मीटर
    • नरोरा बांध से छोड़ा गया गंगा का जल - 1,91,442
    • शुक्लागंज की तरफ छोड़ा गया गंगा का जलस्तर 3,59,202, क्यूसेक