त्योहारी सीजन में रेलवे यात्रियों को राहत देने की पहल, कानपुर से अहमदाबाद, नागपुर और प्रयागराज के लिए विशेष ट्रेनें शुरू
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें प्रयागराज-असारवा, अहमदाबाद-मालदा टाउन और नागपुर-समस्तीपुर के बीच कानपुर होकर चलेंगी।
-1792253645166_m.webp)
HighLights
त्योहारी सीजन के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाईं
कानपुर होकर चलेंगी प्रयागराज, अहमदाबाद, नागपुर की ट्रेनें
अक्टूबर-नवंबर में यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
जागरण संवाददाता, कानपुर। त्योहार का सीजन शुरू हो गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। प्रयागराज से असारवा, अहमदाबाद से मालदा टाउन, नागपुर से समस्तीपुर के बीच विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
- ट्रेन संख्या 01207 नागपुर से समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। ट्रेन नागपुर से सुबह 10:40 बजे रवाना होगी, कानपुर सेंट्रल दूसरे दिन सुबह 4:40 बजे आएगी। रात 11:45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 01208 विशेष ट्रेन 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को समस्तीपुर से रात 3:00 बजे चलेगी। शाम 5:45 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। शनिवार सुबह 11:30 बजे नागपुर पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 04165 प्रयागराज से प्रत्येक बुधवार को 21 से 25 नवंबर तक चलेगी। प्रयागराज से सुबह 5:00 बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल सुबह 8:05 बजे पहुंचेगी दूसरे दिन सुबह 5:45 बजे असारवा पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 04166 प्रत्येक गुरुवार को 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन असारवा से सुबह 8:45 बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल दूसरे दिन सुबह 4:40 बजे आएगी। प्रयागराज सुबह 10:35 बजे पहुंचेगी ।
- ट्रेन संख्या 09401 अहमदाबाद- मालदा टाउन प्रत्येक बुधवार को 21, 28 अक्टूबर, 4, 11, 18, 25 नवंबर को चलेगी। ट्रेन अहमदाबाद से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी। गोविंदपुरी दूसरे दिन सुबह 7:50 बजे आएगी। उसके अगले दिन सुबह 10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 09402 मालदा टाउन-अहमदाबाद विशेष प्रत्येक शुक्रवार को 16, 23, 30 अक्टूबर, 6,13, 20,27 नवंबर चलेगी। ट्रेन मालदा टाउन से शाम 6:10 बजे रवाना होगी। गोविंदपुरी दूसरे दिन शाम 4:35 पर आएगी। उसके अगले दिन दोपहर 1:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
20 से 30 अक्टूबर तक बंद रहेगी आनूपुर-बरीपाल रेलवे क्रासिंग
घाटमपुर में आनूपुर से बरीपाल जाने वाले मार्ग पर हमीरपुर रोड-यमुना साउथ बैंक रेल सेक्शन के बीच स्थित रेलवे क्रासिंग संख्या 48 का मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान यह क्रासिंग 20 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से 30 अक्टूबर शाम छह बजे तक बंद रहेगी। इस अवधि में आनूपुर से बरीपाल जाने के लिए रेलवे क्रासिग 46 व 50 से वैकल्पिक व्यवस्था रहेगी।
