विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में  68 साल पुराना फजलगंज अग्निशमन मुख्यालय 50 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक, शहर को मिलेगा हाईटेक कमांड सेंटर

Published: Fri, 25 Sep 2026 11:06 PM (IST)

कानपुर का 68 साल पुराना फजलगंज अग्निशमन मुख्यालय 50 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक कमांड सेंटर बनेगा, जिसमें जीपीएस ...और पढ़ें

फजलगंज स्थित अग्निशमन मुख्यालय । जागरण आर्काइव

फजलगंज स्थित अग्निशमन मुख्यालय । जागरण आर्काइव

HighLights

  1. फजलगंज अग्निशमन मुख्यालय 50 करोड़ रुपये से होगा आधुनिक

  2. जीपीएस मॉनिटरिंग और रोबोटिक उपकरण होंगे शामिल

  3. शहर के लिए बनेगा बड़ा कमांड सेंटर

जागरण संवाददाता, कानपुर। 68 साल पुराना फजलगंज अग्निशमन मुख्यालय करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक कमांड सेंटर बनेगा। यह शहर की आग बुझाने की व्यवस्था को आधुनिक बनाएगा,जिसमें ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) मानीटरिंग और रोबोटिक फायर उपकरण शामिल होंगे। नया भवन केवल अग्निशमन विभाग का कार्यालय नहीं होगा, बल्कि इसे पूरे शहर की आग बुझाने की व्यवस्था के लिए एक बड़े कमांड सेंटर के रूप में विकसित किया जायेगा। इसके निर्माण का ठेका जल निगम को दिया गया है।


मुख्य अग्निशमन विभाग अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में होने वाली आग की घटनाओं की निगरानी के साथ दमकल वाहनों और कर्मचारियों को जरूरत के हिसाब से मौके पर भेजने की व्यवस्था की जायेगी। शहर में आग की घटनाओं पर जल्द काबू पाने और दमकल विभाग की पूरी व्यवस्था को आधुनिक बनाने की तैयारी शुरु हो गई है। फजलगंज में वर्ष 1958 में बना पुराना अग्निशमन मुख्यालय दो साल पहले कंडम घोषित किया जा चुका है। अब इसकी जगह 50 करोड़ रुपये से अत्याधुनिक और बहुमंजिला अग्निशमन मुख्यालय बनाने की योजना है जिसे बनाने का ठेका जल निगम को दिया गया है।

शासन द्वारा आधुनिक अग्निशमन मुख्यालय के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था जल निगम को नामित कर दिया है। अगले सप्ताह इसके ले-आउट को लेकर रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजी जायेगी।
- दीपक शर्मा,मुख्य अग्निशमन अधिकारी

यहां होगी ये हाईटेक सुविधाएं

इस नए मुख्यालय में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) आधारित मानिटरिंग सिस्टम होगा, जिससे दमकल गाड़ियों की सटीक लोकेशन ट्रैक की जा सकेगी। इसके साथ ही तंग गलियों के लिए रोबोटिक फायर फाइटिंग सिस्टम, हाइड्रोलिक प्लेटफार्म और केमिकल से लगी आग को बुझाने के लिए विशेष उपकरण शामिल किए जाएंगे। नए भवन को सिर्फ एक कार्यालय नहीं, बल्कि पूरे शहर के लिए ''''सेंटर आफ कमांड'''' (एक बड़े कमांड सेंटर) के रूप में विकसित किया जायेगा।

संकरी गलियों के लिए मिली तीन छोटी गाड़ियां

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि शहर की संकरी गलियों में होने वाली आग की घटनाओं से निपटने के लिए लखनऊ मुख्यालय से 2500 लीटर के तीन फायर टेंडर मिले हैं। जिससे संकरी गलियों में पहुंचकर आग पर काबू पाया जा सके। ये गाड़ियां अगले महीने मिल जायेगी।

यह भी पढ़ें- कानपुर के 60 होटल-रेस्त्रां में छापेमारी, माल रोड में 'काके की हट्टी' में वेज-नावेज एक ही फ्रीजर में, लाइसेंस निलंबित

यह भी पढ़ें- Kanpur Businessman Murder Case: चोरी करते पिता ने किया था बेइज्जत... वारदात से 3 घंटे पहले सुब्रत ने बनाया था हत्या का प्लान