विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण: बीएलए एक दिन में भरवा सकेंगे 10 फार्म,भाजपा-सपा बूथों में दिखी सक्रिय

Published: Sat, 17 Oct 2026 09:42 PM (IST)

कानपुर में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत जिलाधिकारी ने बिल्हौर के बूथों का निरीक्षण किया। इस ...और पढ़ें

बिल्हौर में मतदाता सूची को चेक करते जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर। सौजन्य:  सूचना विभाग

बिल्हौर में मतदाता सूची को चेक करते जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर। सौजन्य: सूचना विभाग 

HighLights

  1. जिलाधिकारी ने बिल्हौर के तीन बूथों का निरीक्षण किया

  2. भाजपा-सपा कार्यकर्ता मतदाता सूची पुनरीक्षण में सक्रिय दिखे

  3. 18-19 आयु वर्ग और महिला मतदाताओं पर जोर दिया गया

जागरण संवाददाता, कानपुर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर शनिवार को शहर में राजनीतिक दलों की सक्रियता नजर आई। नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने से लेकर अपात्र नामों पर आपत्ति और मतदाता सूची में त्रुटियों को दुरुस्त कराने के लिए भाजपा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मैदान में उतरे।

बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर फार्म-6, 7 और 8 की प्रक्रिया का जायजा लिया, वहीं घर-घर संपर्क कर पात्र मतदाताओं को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया गया। जिले के सभी 3770 मतदेय स्थलों पर शनिवार को विशेष शिविर लगाए गए।


निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए एक दिन में अधिकतम 10 फार्म-6, 7 और 8 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को उपलब्ध करा सकेंगे। दावा-आपत्ति अवधि के दौरान किसी बीएलए की ओर से 30 से अधिक फार्म जमा किए जाने पर उनका पुनः सत्यापन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्वयं करेंगे।

उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय, बिल्हौर प्रथम स्थित मतदान केंद्र के भाग संख्या 62, 63 और 64 का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीकरण आवेदनों और विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान विलोपित मतदाताओं के सत्यापन के लिए तैयार एएसडी सूची की स्थिति देखी।

अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ सत्यापन करने और 18-19 आयु वर्ग के युवाओं के साथ महिला मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए। अगला शिविर 24 अक्टूबर को आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें- कानपुर नकली सीमेंट मामले पर पुलिस कमिश्नर का सख्त आदेश; घरों में दबिश दो और मेरठ टीम भेजो, आरोपितों को गिरफ्तार करो

यह भी पढ़ें- कानपुर में जो काम UP Police की 8 टीमें न कर पाईं , वो AI ने 5 मिनट में कर दिखाया, लुटेरे को पकड़वाया