यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कानपुर के पालिका स्टेडियम पहुंचकर मंडलायुक्त ने जानी New Sports Complex Project की वास्तविकता
आयुक्त ने परियोजना के तहत बाउंड्री वॉल क्रिकेट व्यूअर गैलरी सार्वजनिक शौचालय एंट्री गेट आदि की मरम्मत के लिए नगर ...और पढ़ें

कानपुर, जेएनएन। शहर में स्मार्ट सिटी लिमिटेड कानपुर ने पालिका स्टेडियम कानपुर में "न्यू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स" के निर्माण की परियोजना तैयार की है। शुक्रवार सुबह मंडलायुक्त राजशेखर ने पालिका स्टेडियम का दौरा किया। भ्रमण के दौरान उनके साथ नगर आयुक्त और डीडी स्पोर्ट्स थे। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि स्वस्थ समाज के उद्देश को सुनिश्चित करने के लिए नियमित खेल गतिविधियाँ महत्वपूर्ण हैं। स्थानीय प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि खेल गतिविधियों के लिए अच्छी सुविधाएं सभी उपयुक्त स्थानों पर जनता के लिए उपलब्ध कराई जाएं।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त की बड़ी बातें
आयुक्त ने परियोजना के तहत बाउंड्री वॉल, क्रिकेट व्यूअर गैलरी, सार्वजनिक शौचालय, एंट्री गेट आदि की मरम्मत के लिए नगर अयुक्त को निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने नगर आयुक्तालय को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि यह परियोजनाएं "वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर" बन जाए ताकि आने वाले दिनों में नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रनिंग और रखरखाव का अतिरिक्त बोझ स्मार्ट सिटी लिमिटेड या नगर निगम पर न पड़े। कमिश्नर ने नगर आयुक्त को अतिरिक्त स्थान बनाने की सलाह भी दी ताकि क्षेत्र में आवागमन के आसान क्षणों की सुविधा के लिए मौजूदा 4 मीटर सड़क को आने वाले दिनों में 14 मीटर चौड़ा किया जा सके।
प्रस्तावित परियोजना के महत्वपूर्ण तथ्य
नई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कई तरह की सुविधाओं से लैस होगा। वहां, नई बास्केटबॉल कोर्ट, दो से तीन नई बैडमिंटन कोर्ट, स्विमिंग पूल, जिम, स्पोर्ट्स आइटम की दुकानें, कैफेटेरिया, बैंक्वेट हॉल, पार्किंग क्षेत्र और प्रशासनिक कार्यालय जैसी कई सुविधाएं मिल सकेंगी। परियोजना को 2021 के लिए स्मार्ट सिटी एक्शन प्लान के तहत लिया जाएगा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ईपीसी मोड (इंजीनियर, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) पर बनाया जाएगा। EOI (Expression of Interest) अगले कुछ दिनों में मंगाई जाएगी और पहली प्रस्तुति इच्छुक डिवेलपर्ज़ द्वारा जनवरी 2021 में की जाएगी।
