विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानपुर वालों के लिए खुशखबरी! KDA की दो बड़ी योजनाएं लॉन्च को तैयार, अब अपना घर होगा; अगले महीने से बुकिंग शुरू

Published: Fri, 23 May 2025 08:57 PM (IST)

कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) दक्षिणी क्षेत्र में नई आवासीय योजनाएं लाने पर ध्यान दे रहा है। अर्रा बिनगवां में 149 ...और पढ़ें

उचटी आवासीय योजना के लिए तय होगी कंपनी।
उचटी आवासीय योजना के लिए तय होगी कंपनी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। न्यू कानपुर सिटी योजना के साथ ही केडीए ने पूरा फोकस दक्षिण क्षेत्र में आवासीय योजना लाने पर किया है। अर्रा बिनगवां में 149 भूखंडों की आवासीय योजना अगले माह लाने का खाका तैयार हो गया है। साथ ही पांच सौ भूखंडों की उचटी आवासीय योजना लाने की तैयारी हो रही है।

केडीए पहली योजना पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत ला रहा है। कंपनी तय करने के लिए जून माह में टेंडर कराने की तैयारी की जा रही है।

न्यू कानपुर सिटी योजना को केडीए साल के अंत तक लांच कर सकता है। भूमि अधिग्रहण 80 प्रतिशत हो गया है। 153.13 हेक्टेयर में ये योजना लाई जा रही है। मांग को देखते हुए 1400 से दो हजार भूखंड कर दिए गए हैं। इसकी कड़ी में सनिगवां के पास स्थित उचटी में आवासीय योजना लाई जा रही है।

केडीए बोर्ड ने योजना लाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। पीपीपी मॉडल से योजना लाई जाएगी। इसके लिए कंपनी ही किसानों से भूमि अधिग्रहण करने से लेकर योजना को विकसित करेगा। किसानों से लैंडपुलिंग के माध्यम से जमीन लेकर विकसित की जाएगी। अगले माह टेंडर आमंत्रित करने की तैयारी है।

अर्रा बिनगवां में एक आवासीय योजना के साथ ही बाकी जमीन भी चिह्नित करके पांच सौ भूखंडों की योजना यहां पर लाने की तैयारी है। इसके लिए जगह चिह्नित की जा रही है। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने अफसरों को आदेश दिए है कि खाली जमीन को चिह्नित करे आवासीय योजना विकसित की जाए।

खाली प्लाट चिह्नित करके नीलामी या लाटरी से बेचे जाएं। सचिव अभय पांडेय ने बताया कि उचटी आवासीय योजना पीपीपी माडल से विकसित की जानी है। इसके लिए अगले माह टेंडर कराने की तैयारी है। साथ ही अर्रा बिनगवां में एक आवासीय योजना अगले माह लांच की रही है।