Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    kanpur : फैक्ट्री में क्राइम ब्रांच का छापा, 500 लीटर मिलावटी घी बरामद

    By Abhishek VermaEdited By:
    Updated: Tue, 15 Mar 2022 08:45 PM (IST)

    क्राइम ब्रांच ने होली पर मिलावटी घी की फैक्ट्री पकड़ी है। फैक्ट्री कानपुर के फजलगंज इलाके में संचालित हो रही थी। टीम ने मौके पर लगभग 500 लीटर मिलावटी घी बरामद किया है। आरोपित होली पर इसे खपाने की तैयारी में थे ।

    Hero Image
    फजलगंज में पकड़ा गया मिलावटी घी ।

    कानपुर,जागरण संवाददाता। होली के मद्देनजर मिलावटखोरों ने खाद्य पदार्थों में मिलावट की बड़ी तैयारियां की हैं। इससे जुड़े एक बड़े खेल का मंगलवार को कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया। क्राइम ब्रांच की टीम ने फजलगंज में संचालित हो रहे मिलावटी घी की फैक्ट्री पकड़ी है, जिसमें मौके से 500 लीटर घी बरामद किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाना फजलगंज क्षेत्र में परसशुराम फूड प्रोडक्ट के नाम से कारखाना है। यहां पर कार्तिक नाम से घी तैयार किया जाता था। क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली कि यहां पर घी में मिलावट की जा रही है। मंगलवार दोपहर क्राइम ब्रांच व खाद्य विभाग ने फैक्ट्री में छापा मारा। पुलिस को यहां पर करीब 500 किलो मिलावटी घी बरामद हुआ। पुलिस ने माल को जब्त कर कर लिया और जांच के लिए खाद्य विभाग ने सैम्पल लिये। उक्त कारखाना काकादेव निवासी मनोज तलरेजा का है। अब तक कि जांच में पता चला है कि देशी घी के नाम पर यहां रिफाइंड व वनस्पति में देसी घी का फ्लेवर मिलाकर उसे तैयार किया जाता था। खाद्य विभाग और क्राइम ब्रांच पूरे मामले की जांच करते हुए विधिक कार्रवाई कर रही है।