विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में सेवानिवृत्त ACMO की चोरी हो गई फाइल, चल रही थी विभागीय जांच

Published: Wed, 23 Sep 2026 03:08 PM (IST)

कानपुर के चकेरी स्थित सीएमओ कार्यालय के रिकॉर्ड रूम से 100 से अधिक सेवा संबंधी फाइलें चोरी हो गईं, जिनमें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर सीएमओ कार्यालय के रिकॉर्ड रूम से फाइलें चोरी हुईं

  2. सेवानिवृत्त डॉ. राम सुमेर की सेवा संबंधी फाइल भी गायब

  3. चोरी से स्थायी पेंशन का मामला अटकने की आशंका है

जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी के रामादेवी स्थित सीएमओ कार्यालय के रिकार्ड रूम की खिड़की से चोरी हुई फाइलों में वर्ष 2009 में सेवानिवृत्त डाॅ. राम सुमेर की सेवा संबंधी फाइल भी है। इससे उनकी स्थायी पेंशन का मामला अटक सकता है। सीएमओ ने कहा कि अन्य कार्यालयों से कागजात जुटाकर चोरी हुई फाइलों की कापी फाइल तैयार की जाएगी।

सीएमओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक भूप नारायण पाल की तहरीर पर चकेरी पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने तहरीर में बताया था कि बीते 16 सितंबर की दोपहर वह विभाग के सेवानिवृत अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा राम सुमेर की व्यक्तिगत पेंशन पत्रावली व सेवा पुस्तिका व पत्रावलियों को निकालने पहुंचे थे।

वहां, रिकार्ड रूम में रखी अलमारी और टेबल में रखीं 100 से अधिक सेवा संबंधित पत्रावलियां गायब थीं। यह वारदात रिकार्ड रूम की खिड़की की लोहे की जाली काट कर हुई थी। 16 सितंबर को जिन डा राम सुमेर की विभाग को जरूरत थी। जिसपर वह लोग वहां पहुंचे थे।

सूत्रों के अनुसार सेवानिवृत एसीएमओ वर्ष 2009 में सेवानिवृत हो गए थे । पर, इस दौरान उनकी किसी मामले में विभागीय जांच चल रही थी। इस कारण उनकी पेंशन स्थायी नहीं बन सकी थी। फिलहाल उन्होंने सेवा संबंधित कुछ प्रपत्रों की छाया प्रतियां विभाग में जमा की हैं।

यह भी पढ़ें- दुश्मन के रडार को चकमा देने की तैयारी, DRDO-IIT Kanpur में विशेषज्ञों का जानें प्लान

यह भी पढ़ें- बधाई हो... Kanpur चिड़ियाघर में दुर्लभ 'साल' प्रजाति के कछुओं के 25 बच्चों का जन्म, मादा ने रेत में छिपाकर रखे थे अंडे