विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर क्लब में चुनाव न कराने पर सदस्यों ने जताया रोष, 15 मिनट में आमसभा हुई खत्म

Published: Mon, 28 Sep 2026 02:45 PM (IST)

कानपुर क्लब की वार्षिक आम सभा मात्र 15 मिनट में समाप्त हो गई, जहाँ सदस्यों ने आठ साल से चुनाव ...और पढ़ें

कानपुर क्लब के चुनाव के दौरान बैठे पदाधिकारी व सदस्य। जागरण

कानपुर क्लब के चुनाव के दौरान बैठे पदाधिकारी व सदस्य। जागरण

HighLights

  1. कानपुर क्लब की वार्षिक आम सभा 15 मिनट में समाप्त

  2. सदस्यों ने आठ साल से चुनाव न होने पर रोष जताया

  3. चेयरमैन आरसी सेठ, सचिव ऋषि कत्याल दो साल हेतु मंजूर

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर क्लब, कैंट की वार्षिक आम सभा सोमवार को हुई। आम सभा महज़ 15 मिनट में औपचारिकताओं में ही सिमट गई। सदस्यों ने वर्तमान कमेटी के सामने आठ साल से चुनाव न कराने को लेकर रोष व्यक्त किया लेकिन वर्तमान कमेटी के पक्ष में अधिकांश सदस्यों के खड़े होने से दो साल के लिए चेयरमैन आरसी सेठ और सचिव ऋषि कत्याल का नाम सर्वसम्मति से मंजूर किया गया।

सभा में हंगामा होने का अंदेशा देख वर्तमान कमेटी ने फौरन मीटिंग खत्म करा दी। सदस्यों का आरोप है कि क्लब के सभी चार हजार सदस्यों को आमसभा की समय रहते सूचना नहीं दी गई। लिहाजा सोमवार सुबह हुई सभा में महज करीब 60 सदस्य ही शामिल हुए। कमेटी ने सभा में शामिल होने वालों के लिए नो ड्यूज की शर्त रख दी जिसकी वजह से करीब 35 सदस्यों को प्रक्रिया पूरी कराने के लिए बाहर इंतजार करना पड़ा।

कैंटोनमेंट बोर्ड के अंतर्गत संचालित कानपुर क्लब में आठ साल से चुनाव न होने से सदस्यों में असंतोष है। यह मुद्दा एजीएम में भी उठा। आरोप है कि वर्तमान कार्यकारिणी चुनाव नहीं कराना चाहती है। कानपुर क्लब के सचिव ऋषि कत्याल ने कहा कि 240 से ज्यादा सदस्यों की मौजूदगी में 15 मिनट तक सभा चली। जिसमें कुछ सदस्यों ने चुनाव की मांग रखी लेकिन अधिकांश सदस्यों ने वर्तमान कमेटी को ही आगे कार्य करने पर सहमति दी है। अब अगले दो साल में सभी सदस्यों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार कराकर चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur में गरमाई राजनीति: चुनाव आयोग पर बयानबाजी को लेकर भाजपा हमलावर, महापौर प्रमिला पांडेय ने Congress को घेरा

यह भी पढ़ें- पत्नी की अंगूठी के लिए 14 साल से इंसाफ की लड़ाई...ट्रेन से चोरी हुआ सूटकेस, कानपुर से दिल्ली राष्ट्रीय फोरम तक पहुंचा मामला