Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Kanpur Top News: यहां पढ़े कानपुर की बड़ी खबरें, जो दिनभर बनी रही सुर्खियों में...

    By Abhishek VermaEdited By:
    Updated: Wed, 10 Aug 2022 06:14 PM (IST)

    Top News in Kanpur कानपुर और आस-पास लगातार खबरों का सिलसिला जारी रहता है। आज हम आपको ऐसी ही पांच बड़ी खबरों को कम शब्दों में बताने जा रहे हैं। जो खबरें दिनभर सुखिर्यों में रहीं हैं ।

    Hero Image
    कानपुर की बड़ी खबरों से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

    1.UP Governor In CSJMU: आनंदी बेन पटेल ने कहा, विचार और सहयोग एक हो तो आसान हो जाते सभी कार्य

    UP Governor In CSJMU: यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल Anandi Ben Patel ने प्रधानों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, शिक्षकों व अभिभावकों से अपील की है कि 9 से 14 साल की बेटियों को कैंसर से बचाने के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा है कि गांवों में जाना और वहां कार्य करना आसान नहीं है लेकिन जब विचार व सहयोग एक हो तो सभी कार्य आसान हो जाते हैं। राज्यपाल ने जिला प्रशासन व डॉक्टरों से कहा कि अगर जन्म के समय ही बच्चे की पूरी जांच हो जाए तो समय से बीमारियों का पता लग जाता है और फिर इलाज करना आसान हो जाता है। मां बाप को भी जन्म के समय ही बच्चों की पूरी जांच करानी चाहिए। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की ओर से शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान और 75 गांवों में स्वास्थ्य जांच शिविरों का बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उद्घाटन किया। ऑडीटोरियम में आयोजित इस समारोह में विश्वविद्यालय, बिठूर, कानपुर देहात व कन्नौज में होने वाले कार्यक्रमों को लोगों ने ऑनलाइन देखा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2.उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का आह्वान- तिरंगा यात्रा और प्रदेश के विकास में शामिल हों सभी जनप्रतिनिधि

    प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा है कि यहां तिरंगा यात्रा में शामिल होने आए हैं। उन्होंने आह्वान किया कि विकास और तिरंगा यात्रा में प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों को शामिल होना चाहिये। 15 अगस्त तक सभी घरों में तिरंगा लगाया जाना चाहिए। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के बीच बुधवार को राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए और भारत माता की जय के घोष के बीच केशव नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के दक्षिण कार्यालय से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली गई। इससे पहले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा का आह्वान किया है। उसे हम सभी को सफल बनाना है। उपमुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर किदवई नगर स्थित संजय वन में बने हेलीपैड पर उतरा। भाजपा पदाधिकािरयों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के साथ वह जुलूस के रूप में भाजपा दक्षिण कार्यालय पहुंचे। पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ तिरंगा झंडा लेकर मौजूद थी।

    3.अमृत महोत्सव : सजा दो तिरंगा हर घर में प्यारे.., कानपुर में बाइक रैली निकाल होमगार्डों ने भरा देश भक्ति का जोश

    आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत ट्रैफिक होमगार्डों ने बाइक से तिरंगा जागरूकता रैली निकाली तो माहौल देश भक्ति में डूबा नजर आया। सजा दो तिरंगा हर घर में प्यारे.., के उद्घोष के साथ होमगार्ड बाइक पर सवार होकर निकले। डीसीपी साउथ/क्राइम सलमान ताज पाटिल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। होमागार्ड की बाइक से तिरंगा जागरूकता रैली दीप तिराहा से शुरू होकर जूही गौशाला, संजय वन , शनि देव मंदिर, किदवई नगर चौराहा से होकर नया पुल पहुंची। वहां से टाटमिल होते हुए यातायात पुलिस लाइन में समाप्त हुई। रैली में 150 बाइक पर दो सौ से अधिक जवान शामिल हुए। रैली में देश भक्ति के गीत सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, मेरी जान तिरंगा मेरी शान तिरंगा, चलो जश्न मनाएं आजादी का त्योहार मनाए, सजा दो तिरंगा हर घर में प्यारे मना लो आजादी का त्योहार सारे... आदि गीतों से जवानों में जोश नजर आया।

    4.भारत रक्षा पर्व  : सैनिक भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, सेना मुख्यालय पर प्रदर्शनी में बच्चों ने देखे हथियार

    भारत रक्षा पर्व के अवसर पर सेना मुख्यालय और दैनिक जागरण के संयुक्त तत्वावधान बुधवार को गैरिसन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में बहनों ने सैनिक भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। कर्नल के. जयशंकर ने तिरंगा फहराया और कार्यक्रम की शुरुआत की गई। दैनिक जागरण की ओर से सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए राखी के पैकेट भी कर्नल को भेंट किये गए। इस अवसर पर सेना की ओर से सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी भी लगायी गई। इसमें बच्चों की खूब रुचि देखने को मिली। कौन सा हथियार किस तरह से मार करता है, इसकी जानकारी भी बच्चो ने ली। प्रदर्शनी में इजराइल की भी नेगेव एलएमजी, स्वीडन का मार्क थ्री रॉकेट लांचर समेत इंसास, इसनाइपर जैसे हथियारों का प्रदर्शन किया गया था। कार्यक्रम में श्री एजुकेशन सेंटर पनकी, सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर कमला नगर और डीपीएस कल्याणपुर से छात्र छात्राएं शामिल हुए।

    5.Ram Gopal Yadav ने कहा- देश की राजनीति में दिखेगा बिहार में हुए राजनीतिक बदलाव का असर, आरएसएस पर भी कसा तंज

    समाजवादी पार्टी Samajwadi Party कार्यालय पर सदस्यता अभियान की समीक्षा करने पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव Ram Gopal Yadav ने कहा है कि बिहार में हुए राजनीतिक बदलाव का देश की राजनीति में असर होगा। हर बदलाव कुछ नया लेकर आता है और आने वाले 2024 के चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव Ram Gopal Yadav बुधवार को सिविल लाइन्स स्थित सपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान की समीक्षा करने पहुंचे थे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने जिला कार्यकारिणी के साथ बैठक की। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि हर बूथ पर सक्रिय सदस्य बनाने के निर्देश हैं।