विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानपुर में महंगी होगी जमीन-दुकान और मकान, 10 से 15 प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी; कब तक होगा लागू?

By Ashutosh MishraEdited By: Abhishek Pandey
Published: Wed, 25 Jun 2025 03:07 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jun 2025 03:40 PM (IST)

Kanpur Circle Rate 2025: कानपुर में जमीन, दुकान और मकान खरीदना महंगा होने वाला है, क्योंकि सर्किल रेट में 10 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

आशुतोष मिश्र, कानपुर। (Kanpur Circle Rate 2025) जमीन, दुकान और मकान खरीदना और महंगा हो जाएगा। 10 से 15 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी हो रही है। 10 जुलाई तक प्रस्ताव तैयार होंगे। 15 दिन में आपत्तियां लेकर 25 जुलाई तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। इसके बाद जिलाधिकारी की अनुमति के बाद एक अगस्त से नए सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे।

नए सेगमेंट (व्यावसायिक लेन) यानी प्रमुख सड़कों के दोनों तरफ व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने वाले क्षेत्रों का सर्वे हो रहा है। इनके सर्किल रेट भी बढ़ाए जाएंगे। बिठूर कला, हिंदूपुर, सिंहपुर में आवासीय जमीन के बाजारू रेट पर सर्किल रेट बढ़ाए जाएंगे। इन क्षेत्रों में आवासीय गतिविधियां बढ़ी है। रिसार्ट भी बनवाए जा रहे हैं। अमूमन अगस्त में नए सर्किल रेट लागू होते हैं। 2018 से 2023 तक शहर में सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए थे।

2023 तक 2018 के सर्किल रेट पर जिले में जमीन, दुकान और मकान की खरीद व बिक्री होती रही। पिछले साल सर्किल रेट बढ़ाए गए थे। अब इस साल फिर सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी है। सब रजिस्ट्रार सर्किल रेट बढ़ाने के प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। मुख्य सचिव की बैठकों में यह मामला प्रमुखता से उठता रहा है। इसलिए अब इस काम में तेजी लाई जा रही है।

सर्किल रेट बढ़ाने पर एडीएम वित्त, एआइजी स्टांप और सब रजिस्ट्रारों की 27 जून को बैठक प्रस्तावित है। सात से 10 जुलाई तक सर्किल रेट बढ़ाने के प्रस्ताव तैयार होने हैं।

एआइजी स्टांप श्याम सिंह विसेन ने बताया कि 10 से 25 जुलाई तक सर्किल रेट बढ़ाने के प्रस्तावों पर आपत्तियां मांगी जाने की रूपरेखा तैयार हो रही है। एक अगस्त से नए सर्किल रेट लागू कराने की तैयारी है।

अभी यह है सर्किल रेट (प्रति वर्गमीटर)

मुहल्ला-आवासीय -व्यावसायिक (9.15 मीटर सड़क पर)

काकादेव गांव-22000-93000

काकादेव एम ब्लाक-28000-93000

कल्याणपुर खुर्द-12800-44000

कल्याणपुर कला-12800-44000

किदवई नगर साइट नंबर एक-26000-69000

किदवई नगर ब्लाक के व ओ-3500-69000

सिविल लाइंस-59000-113000

स्वरूप नगर-62000-76000

लखनपुर-31000-38000

सीसामऊ-39500-62000

सूटरगंज-31000-50000

दर्शनपुरवा-33000-93000

जरीबचौकी-25000-93000

दादानगर-17000-70000