Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur Circle rate 2024: कानपुर में 20 प्रतिशत बढ़ाए जाएंगे सर्किल रेट, पढ़ें आपके एरिया में क्या है जमीन का रेट

    Updated: Wed, 14 Aug 2024 09:03 AM (IST)

    Kanpur Circle rate 2024 उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में अब 30 के बजाए 20 से 25 प्रतिशत तक सर्किल रेट में बढ़ोतरी की जाएगी। बता दें शहर में नौ साल बाद सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी थी। इसे एक अगस्त तक लागू करना था लेकिन आपत्तियों के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका । आपत्तियों के निस्तारण के बाद इसे 16 अगस्त से लागू कर दिया जाएगा।

    Hero Image
    कानपुर में 20 प्रतिशत बढ़ाए जाएंगे सर्किल रेट

    जागरण संवादादाता, कानपुर। अब 30 के बजाय 20 प्रतिशत ही सर्किल रेट बढ़ाए जाएंगे। प्रस्तावित 30 प्रतिशत रेट में 10 प्रतिशत की कमी लाने पर काम चल रहा है। जिलाधिकारी ने जनता को राहत और राजस्व बढ़ाने के भी फार्मूले पर काम करने के लिए कहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नौ साल बाद शहर की जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी थी। इसे एक अगस्त से लागू किया जाना था। हालांकि, अब 16 अगस्त से नए रेट लागू कराने का दावा किया जा रहा है। आपत्तियों का निस्तारण अंतिम दौर में है।

    पिछले नौ साल से शहर में सर्किल रेट नहीं बढ़े हैं। फिर भी राजस्व वसूली का लक्ष्य हर साल बढ़ता जाता है। पिछले कई साल से 60 प्रतिशत ज्यादा राजस्व की वसूली नहीं हो पा रही है। इस पर अफसरों पर कार्रवाई भी हुई थी। इस कारण 30 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाने का फैसला लिया गया था।

    20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ेंगे सर्किल रेट

    जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा था कि सर्किल रेट बढ़ाने पर कई जायज आपत्तियां आई हैं। उनके निस्तारण के बाद ही नए सर्किल रेट बढ़ाए जाएंगे। एआइजी स्टांप श्याम सिंह बिसेन ने बताया कि अब सर्किल रेट 30 प्रतिशत के बजाय 20 से 25 प्रतिशत तक ही बढ़ाए जाएंगे। आपत्तियों का निस्तारण अंतिम दौर में है। 16 अगस्त से नए सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे।

    वर्तमान में ये हैं सर्किल रेट (प्रति वर्ग मीटर रुपये में)

    स्थान
    कीमत
    सिविल लाइंस 29,000 से 33,000
    बिरहाना रोड  49700 से 63500
    माल रोड  49700 से 63600
    स्वरूप नगर  52000 से 56000
    गोविंद नगर  27900 से 44100
    लाजपत नगर  38900 से 46800
    साकेत नगर  21000 से 32000
    कल्याणपुर  3500 से 5800
    जाजमऊ केडीए कालोनी  21000 से 39000
    चकेरी  10600 से 16300

    इसे भी पढ़ें: कन्नौज केस में बड़ा खुलासा, मेडिकल जांच में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि; नवाब सिंह यादव के खिलाफ बढ़ाई गई धारा