Kanpur flight : अब रोजाना कानपुर से भरिए मुंबई के लिए उड़ान, इंडिगो का नया शेड्यूल जारी
कानपुर से मुंबई की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिये इंडिगो ने अपना नया शेड्यूल जरी कर दिया है। विमानन कंपनी इंडिगो के अधिकारियों ने जानकारी दी कि 28 मार्च से प्रभावी होने जा रहे शेड्यूल में इसे शामिल कर लिया गया है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। मुंबई की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिये खुशी की बात है कि मुंबई के लिए अब हर दिन विमान उड़ान भरेंगे। इंडिगो ने 28 मार्च से प्रभावी होने जा रहे ग्रीष्मकालीन शेड्यूल में इसे शामिल कर लिया है। पंतनगर फ्लाइट को भी इसमें जगह मिल गई है। अधिकारियों के मुताबिक नए शेड्यूल के अनुसार बुकिंग शुरू हो चुकी है ।
कोरोना काल में बदल गया था शेड्यूल - कोरोना काल में मुंबई की फ्लाइट में यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई थी। इसके चलते विमानन कंपनी इंडिगो ने प्रत्येक दिन चलाई जा रही विमान सेवा को कम करके तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार कर दिया था। वहीं, स्पाइस जेट की फ्लाइट निरस्त कर दी गई थी। अब दोनों कंपनियों ने सेवा शुरू कर दी है। विमानन कंपनी इंडिगो के अधिकारियों ने बताया कि अब यात्री लोड बढऩे लगा है।
होली में और बढ़ेगा यात्री लोड
अधिकारियों के मुताबिक, होली को देखते हुए आने वाले दिनों में यात्री लोड बढऩे की संभावना है। गर्मी में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में अब रविवार को भी फ्लाइट चलाने का प्रस्ताव दिया गया था जिसे एयरपोर्ट अथारिटी ने स्वीकार कर लिया है। विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने पंतनगर के लिए विमान सेवा को शेड्यूल में शामिल कर लिया है हालांकि अभी तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।