कानपुर में शादी समारोह से लौट रहे थे दो दोस्त, सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से भिड़ी बाइक, दोनों की मौत
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे दो दोस्तों की बाइक सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकरा गई। हादसे में अजय पटेल और शारिक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।
-1795696005991_m.webp)
HighLights
महाराजपुर में शादी से लौटते दो दोस्तों का दर्दनाक सड़क हादसा।
उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकराई।
हादसे में अजय पटेल और शारिक की दुखद मौत हुई।
जागरण संवाददाता, कानपुर। महाराजपुर थानाक्षेत्र के रहनस गांव के पास देर रात समारोह से लौट रहे बाइक सवार दोस्तों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर में पीछे से जा भिड़ी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने स्वजन को जानकारी दी और उन्हें सीएचसी के बाद एलएलआर अस्पताल ले गये। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जाजमऊ गौशाला निवासी 36 वर्षीय अजय पटेल उर्फ डब्ल्यू एक टेनरी में जूते-चप्पल के अपर बनाने का काम करते थे। परिवार में दो छोटे भाई सूरज और रिंकू हैं। स्वजन ने बताया कि बुधवार को महाराजपुर के मंगतखेड़ा गांव में अजय के बुआ की बेटी की शादी थी। जिसमें वह जाजमऊ डिफेंस कालोनी में रहने वाले अपने दोस्त ई-रिक्शा चालक 30 वर्षीय दोस्त शारिक के साथ गये थे।
शारिक के परिवार में छोटा भाई राशिद है दो साल पहले ही नेहा से उसकी शादी हुई थी। देर रात दोनों समारोह से बाइक से घर लौट रहे थे। तभी महाराजपुर रहनस मार्ग पर उनकी बाइक अंधेरे के चलते सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से जा भिड़ी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराकर स्वजन को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल दोनों दोस्तों को डाक्टरों एलएलआर के लिये रेफर किया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि पानी के टैंकर में बाइक टकराने से हादसा हुआ है।
साथियों की बात मान लेते तो शायद बच जाती जान
स्वजन ने बताया कि देर रात करीब एक बजे समारोह खत्म होने के बाद अजय और शारिक घर लौट रहे थे। इस पर वहां माैजूद दोस्त और रिश्तेदारों ने सर्दी का मौसम होने और हाईवे पर हादसे की आशंका जताते हुए जाने से रोका। इसके बावजूद दोनों ने उनकी बात नहीं मानी और बाइक से निकल पड़े। तभी रहनस के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पानी के टैंकर से जा भिड़ी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।