Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Kanpur Air Pollution : जलता कूड़ा और वाहनों से निकलता धुआं शहर की हवा को बना रहा जहरीला, 281 तक पहुंचा AQI

    By Abhishek AgnihotriEdited By:
    Updated: Fri, 11 Nov 2022 07:40 AM (IST)

    कानपुर में चोरी छिपे जलाया जाने वाले कूड़े और मोटर वाहनों से निकलते धुंए से शहर की हवा जहरीली होती जा रही है। इसका साफ असर सांस के मरीजों पर साफ दिख रहा है। प्रदूषण के कारण शहर का एक्यूआई बढ़ता जा रहा है।

    Hero Image
    कानपुर में बढ़ते प्रदूषण के कारण बढ़ रहा एक्यूआई।

    कानपुर, जागरण संवाददाता। सुबह कोहरा गिरने के साथ ही वायु गुणवत्ता सूचकांक यानि एक्यूआइ गुरुवार को फिर गड़बड़ा गया। धुंध की चादर फैली होने से एक्यूआइ औसत 277 तक पहुंच गया, जो हवा की खराब स्थिति को दर्शाता है। दोपहर तक इसका असर बना रहा। चोरी छिपे जलाया जा रहा कूड़ा और धुआं उगलते वाहन मुसीबत बने रहे। हालांकि शाम होते-होते यह 236 पर आ गया। गुरुवार को सर्दी के सीजन का पहला कोहरा छाया तो सुबह एक्यूआइ 274 हो गया और दोपहर होते-होते यह 277 तक पहुंच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेहरू नगर में हवा की गुणवत्ता ज्यादा खराब रही और एक्यूआइ 281 तक पहुंच गया। कल्याणपुर में यह 273, किदवई नगर में 270 रहा। शाम को नेहरू नगर में 233, कल्याणपुर में 230 जबकि किदवई नगर में 246 रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्र ने बताया कि लगातार रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं।

    एयर क्वालिटी इंडेक्स

    एयर क्वालिटी इंडेक्सनेहरू नगर

    पीएम 2.5

    शुक्रवार 326 बहुत खराब

    आज का अनुमान 350-360 गंभीर

    एनएसआइ कल्याणपुर

    शुक्रवार 345 बहुत खराब

    आज का अनुमान 350-360 बहुत खराब

    एफटीआइ किदवई नगर

    शुक्रवार 362 बहुत खराब

    आज का अनुमान 370-390 बहुत खराब

    शहर का औसत-236

    ये हैं मानक

    0-50 अच्छा

    51-100 संतोषजनक

    101-200 माडरेट

    201-300 खराब

    301-400 बहुत खराब

    401-500 गंभीर

    पार्टिकुलेट मैटर (प्रदूषक तत्व पीएम 2.5) माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर है। सामान्य स्तर 90 निर्धारित है ।