विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में फार्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर गैस टैंकर से भिड़ी, कत्था फैक्ट्री मालिक की मौत

Published: Sat, 26 Sep 2026 02:34 PM (IST)

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर महाराजपुर के पास एक भीषण सड़क हादसे में कत्था कारोबारी पंकज अग्रवाल की मौत हो गई। उनकी ...और पढ़ें

पंकज अग्रवाल की फाइल फोटो। स्वजन

पंकज अग्रवाल की फाइल फोटो। स्वजन

HighLights

  1. महाराजपुर में कत्था कारोबारी पंकज अग्रवाल की सड़क हादसे में मौत

  2. फार्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई

  3. हादसे के बाद कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आवागमन बाधित रहा

संवाद सहयोगी, महाराजपुर (कानपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर महाराजपुर के महोली मोड़ के पास मार्ग दुर्घटना में कत्था कारोबारी की मौत हो गई। कत्था व्यापारी चकेरी के रामादेवी स्थित घर से शनिवार सुबह फतेहपुर के चौडगरा में फैक्ट्री जा रहे थे। महोली मोड़ के पास फार्च्यूनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर पलटते हुए दूसरे लेन में जा पहुंची।

तभी फतेहपुर से कानपुर की तरफ आ रहे गैस टैंकर में सामने से जा भिड़ी। जोरदार भिड़त में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चला रहे कारोबारी गंभीर रूप से घायल होकर कार में फंस गए। राहगीरों व आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से कार के शीशे तोड़कर व आगे के हिस्से को काटकर बाहर निकाला। सीएचसी सरसौल में कारोबारी को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।

पुरवामीर चौकी इंचार्ज पुष्पराज सिंह ने बताया कानपुर से फतेहपुर की तरफ जा रही फार्च्यूनर कार कत्था फैक्ट्री मालिक चकेरी के रामादेवी निवासी लगभग 45 वर्षीय पंकज अग्रवाल चला रहे थे। महोली मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। कई बार पलटने के बाद वो दूसरी तरफ से सामने से आ रहे गैस टैंकर में जाकर भिड़ गई।

पवन अग्रवाल गंभीर रूप से घायल होकर कार के अंदर ही फंस गए। लोगों ने पहुंचकर कार के आगे के हिस्से को काटकर कारोबारी को बाहर निकाला पुलिस ने तुरंत उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसौल भेजा। जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।

चौकी इंचार्ज पुष्पराज ने बताया प्राथमिक जानकारी मिली है कि फतेहपुर के चौडगरा में पंकज अग्रवाल की कत्था फैक्ट्री है। वो रामादेवी स्थित घर से फैक्ट्री जाने के लिए निकले थे। रास्ते में हादसा हो गया। स्वजन को जानकारी दे दी गई है। वो पोस्टमार्टम हाउस पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Rain Alert: कानपुर में दो दिन से लगातार बारिश, कई इलाकों में जलभराव व गड्ढों में गिर रहे वाहन, कच्चे मकान भी गिरे

यह भी पढ़ें- Kanpur Businessman Murder Case: पिता ने किया था बेइज्जत...3 महीने पहले बनाया हत्या का प्लान, 3 घंटे में अंजाम