विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में 4 करोड़ से 42 पार्कों का होगा कायाकल्प, बच्चों के लिए झूले और ओपन जिम की सौगात

Published: Tue, 29 Sep 2026 09:23 PM (IST)

कानपुर नगर निगम दैनिक जागरण के 'खेलना जरूरी है' अभियान से प्रेरित होकर 42 पार्कों का 4 करोड़ रुपये से ...और पढ़ें

चिंताहरण पार्क। जागरण

चिंताहरण पार्क। जागरण

HighLights

  1. पहले चरण में 42 पार्कों का 4 करोड़ से होगा सुंदरीकरण

  2. बच्चों के लिए झूले, फुटसाल फ्लोर और ओपन जिम लगेंगे

  3. पार्कों की बाउंड्रीवाल, बैठने और पेयजल व्यवस्था सुधरेगी

जागरण संवाददाता, कानपुर। 'खेलना जरूरी है' दैनिक जागरण का अभियान अब रंग लाने लगा है। जागरण ने अगस्त में उजड़े पार्कों को व्यवस्थित करने और बच्चों के खेलने की व्यवस्था किए जाने को लेकर अभियान चलाया था। इसको लेकर नगर निगम ने पहले चरण में 42 पार्कों को चिह्नित किया है। इसमें बच्चों के खेलने के लिए झूले, फुटसाल फ्लोर और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम लगाने जा रहा है। साथ ही पार्कों की टूटी बाउंड्रीवाल को ठीक किया जाएगा। बैठने और पेयजल की भी व्यवस्था की जाएगी।

पार्कों में आधुनिक लाइटें लगाई जाएगी। यह भी व्यवस्था की जा रही है कि बच्चों के खेलने के लिए एक अलग से कार्नर बनाया जाएगा ताकि लोगों को टहलने में और बच्चों को खेलने में दिक्कत न हो। इन पार्कों के टेंडर कराने के साथ ही दूसरे चरण में भी चार करोड़ रुपये से 40 पार्कों का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा।

नगर निगम के शहर में करीब 650 पार्क है। इसमें 80 पार्क पूरी तरह विकसित है। 200 पार्क नगर निगम व जनता ने व्यवस्थित कर रखा है। बाकी पार्कों उजड़े है या कब्जे है। लोगों ने पार्कों में पार्किंग व जानवर बांध रखे है। दैनिक जागरण में खबर छपने के बाद नगर निगम का अमल भी हरकत में आया। ऐसे पार्कों को चिह्नित किया जा रहा है।

पार्कों को विकसित करने के साथ ही बच्चों के खेलने की भी व्यवस्था की जा रही है। पहले चरण में 42 पार्क चिह्नित किए गए है। इनको चार करोड़ रुपये से विकसित किया जाएगा। इन पार्कों को व्यवस्थित करने के लिए टेंडर छह अक्टूबर को आमत्रित किए गए है। नगर निगम निधि से पार्कों को व्यवस्थित किया जाएगा।

टेंडर होने और वर्कआर्डर जारी होने के बाद 10 से 45 दिन में पार्कों को व्यवस्थित तक दिया जाएगा। सड़कों के निर्माण के साथ ही पार्कों का भी विकास कराया जा रहा है ताकि रास्ते दुरुस्त हो और पार्क में हरियाली हो।

उद्यान अधिकारी दिवाकर भास्कर ने बताया कि 42 पार्कों को चिह्नित किया गया है। इनके टेंडर छह अक्टूबर को कराए गए। इनके कार्य एक पखवारे में शुरू कर दिए जाएगे। इसके अलावा चार करोड़ रुपये से और 40 पार्कों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इन पार्कों में हरियाली के साथ ही बच्चों के खेलने की भी व्यवस्था की गई है।

यह प्रमुख कार्य

  • पशुपति नगर में पार्क में खेलने के लिए बनेगा प्लेटफार्म -8,26,486 रुपये
  • पशुपति नगर में ही पार्क में फुटसाल फ्लोर व सुंदरीकरण -9,63,980 रुपये
  • वार्ड 45 में महिला पार्क में ओपन जिम - 9,40,106 रुपये
  • शिवाजी पार्क में सुंदरीकरण व खेलने की व्यवस्था - 9,74,075 रुपये
  • नक्षत्र वाटिका कैलाश विहार आवास विकास कल्याणपुर-7,53,569 रुपये
  • रामबाग पार्क का सुंदरीकरण व झूले लगाए जाएगे - 9,832,262 रुपये
  • मछुआ पार्क पनकी में चबूतरे का निर्माण-11,60,071 रुपये

 

यह भी पढ़ें- दर्दनाक; बुजुर्ग में रेबीज संक्रमण फैला तो बोला- ऐसे मरने से बेहतर है मंदिर में बलि दे दूं, फिर गला काट दे दी जान

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा ट्रेड शो में कानपुर का जलवा: विदेशियों को भाया कानपुर का चमड़ा, अफ्रीका और एशिया से ऑर्डर की झड़ी