विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा ट्रेड शो में कानपुर का जलवा: विदेशियों को भाया कानपुर का चमड़ा, अफ्रीका और एशिया से ऑर्डर की झड़ी

Published: Tue, 29 Sep 2026 07:58 PM (IST)

कानपुर के चर्म उत्पाद निर्यात कारोबार को ग्रेटर नोएडा के इंटरनेशनल ट्रेड शो से बड़ी संजीवनी मिली है। इस शो ...और पढ़ें

ट्रेड शो के स्टाल पर चर्म उत्पाद। उद्यमी

ट्रेड शो के स्टाल पर चर्म उत्पाद। उद्यमी

जागरण संवाददाता, कानपुर। तमाम अनिश्चितताओं के भंवर में जूझ रहे शहर के चर्म उत्पाद निर्यात कारोबार को ग्रेटर नोएडा के इंटरनेशनल ट्रेड शो से संजीवनी मिलने की उम्मीद जागी है। इसकी मदद से देशी ही नहीं विदेशी साझेदार साथ आने को तैयार हैं और कारोबार को पंख लखनऊ की आस बलवती हो गई है। शुरुआती आर्डर ही 20 से 25 लाख तक के मिलने से कारोबारियों के चेहरों पर रौनक दिखने लगी है। अब उनका प्रयास इन्हीं संपर्कों को मजबूती से जोड़ने का रहेगा ताकि अगले एक साल में कारोबार कई गुना बढ़ सकता है।

इस बार ट्रेड शो में कानपुर के उद्यमियों को अमेरिका और यूरोप के पारंपरिक बाजारों के साथ अफ्रीका, मध्य एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के नए खरीदारों से भी सीधे संपर्क का अवसर मिला है। करीब 90 देशों से 600 विदेशी खरीदारों के पहुंचने से बिजनेस टू बिजनेस बातचीत को गति मिली है।

खास बात है कि इस मेले में अफ्रीका, जापान, नेपाल, श्रीलंका, मलेशिया, इथियोपिया, सूडान, केन्या, ग्वाटेमाला उज्बेकिस्तान, वियतनाम जैसे देशों से आए बिजनेस प्रतिनिधि केवल माल देखने तक सीमित नहीं हैं। उत्पादों की गुणवत्ता, डिजाइन और कीमत को परखने के बाद थोक खरीद की बातचीत कर रहे हैं।

ज्यादातर कारोबारियों को खरीदारों से 20 से 25 लाख रुपये तक के आर्डर मिले हैं। उज्बेकिस्तान से आए खरीदारों ने की-चेन, काइन पर्स, बेल्ट, शूज और अन्य छोटे लेदर आर्टिकल्स में रुचि दिखाई, जबकि अफ्रीकी देशों के खरीदारों ने पाकेट्स और कस्टम डिजाइन वाले लेदर गुड्स के लिए बड़ी मात्रा में खरीद की बातचीत की। कई ग्राहकों ने शुरुआत में 500-500 पीस के आर्डर देकर भविष्य में आपूर्ति के बारे में पूछा है।

नए बाजारों से पूरे साल कारोबार की उम्मीद

कारोबारियों का कहना है कि ट्रेड शो में मिले आर्डर को केवल तत्काल बिक्री के रूप में नहीं देखा जा रहा है। विदेशी खरीदारों के साथ बने संपर्क से दोबारा आर्डर और नियमित सप्लाई की संभावना बढ़ी है। मेले में आए ग्राहकों ने चीनी उत्पादों के मुकाबले भारतीय लेदर गुडस को प्राथमिकता दी है। अफ्रीकी खरीदारों का कहना है कि चीन के उत्पाद की कीमत भले कम हो, लेकिन टिकाऊपन और फिनिश के मामले में कानपुर के उत्पाद ज्यादा अच्छे हैं।


ट्रेड शो से मिले संपर्कों का असली असर आने वाले महीनों में दिखाई देगा। आमतौर पर ट्रेड शो में केवल संपर्क बनते हैं लेकिन यहां आए ज्यादातर ग्राहक पूरे साल भर के लिए एमओयू कर रहे हैं और 20 से 25 लाख के औसत आर्डर दे रहे हैं।
- प्रेरणा वर्मा , लेदर गुडस निर्यातक


अफ्रीका और एशिया के देशों से आर्डर मिलना अच्छा संकेत है। इससे अमेरिका जैसे देशों पर निर्भरता कम होगी। कई ग्राहकों ने लंबे समय तक आपूर्ति के बारे में पूछताछ की है। एमओयू भी करने का मौका मिला है।
- अनिरुद्ध यादव, लेदर उद्यमी

 

यह भी पढ़ें- UP Police का गजब कारनामा! कानपुर में बिना FIR 31 साल तक फैक्ट्रीकर्मी को बना रखा हिस्ट्रीशीटर, पीएम-सीएम से लगाई गुहार

यह भी पढ़ें- Kanpur Businessman Murder: जेल से बाहर आते ही पहली बार शालू ने दी प्रतिक्रिया, सुब्रत को लेकर बताया ये सच