Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक बोले - भाजपा सरकार आने के बाद विपक्षी नेता मंदिरों में करने लगे दर्शन

    By Abhishek VermaEdited By:
    Updated: Wed, 05 Jan 2022 05:54 PM (IST)

    भाजयुमो के युवा सम्मेलन में बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक 2022 का चुनाव वर्ष 2050 के भारत का भविष्य तय करेगा। देश किसी की संपत्ति नहीं है यह देश सभी का व महापुरुषों का है। यह चुनाव दो विचारधारा के बीच का चुनाव है।

    Hero Image
    भाजयुमो के युवा सम्मेलन में सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक ने किया संबोधित।

    कानपुर देहात, जागरण संवाददाता।  वर्ष 2017 के पहले की सरकारें थी वह टोपी लगाकर मजार में जाते थे और मुख्यमंत्री आवास में रोजा खोला जाता था। भाजपा की सरकार बनने के बाद से सपा, बसपा व कांग्रेस नेता मंदिरों में जाने लगे हैं। जनता को छलने के लिए सपा सत्ता में आने को झटपटा रही है। यह बातें भाजयुमो के युवा सम्मेलन में संदलपुर में सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक ने कही। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव वर्ष 2050 के भारत का भविष्य  तय करेगा। देश किसी की संपत्ति नहीं है, यह देश सभी का व महापुरुषों का है। यह चुनाव दो विचारधारा के बीच का चुनाव है। सपा परेशान है कि सत्ता में आकर दीवारों में नोट एकत्र करें ताकि दीवार तोड़ने पर रुपये निकले। सपा में पहले परिवादवाद था लेकिन अब वंशवाद  है, मुलायम के बाद अखिलेश ही आएंगे शिवपाल का कही नंबर नहीं लगेगा। भाजपा में छोटा कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री बन सकता है, इस वंशवाद  जातिपात को समाप्त करना है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री अजीत पाल  ने कहा कि  2022 का चुनाव आने वाला है, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए सरकार की जनहित योजनाओं को युवा गांव गांव जा कर लोगों तक पहुंचाए। सरकार की चलाई जा रही निश्शुल्क राशन ,निशुल्क गैस ,बिजली कनेक्शन जैसी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। विधायक प्रतिभा शुक्ला व विनोद कटियार ने कहा कि आज विवेकानंद जी का जन्म दिन है उन्होंने नए भारत का निर्माण किया। हमें विवेकानंद के जीवन से सीखना चाहिए कि हम जो सोचे वहीं करें। सभी युवा प्रधानमंत्री जी के नए भारत के निर्माण के लिए आगे आए। क्षेत्रीय मंत्री पूनम संखवार, जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार,  भाजयुमो मंत्री छोटू त्रिपाठी ,उपाध्यक्ष अनमोल गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में डा. सतीश शुक्ला, राकेश तिवारी ,साकेत पाल ,संतोष प्रताप सिंह, समेश चंद्र कुशवाहा, श्याम सिंह ,वंशलाल कटियार ,जनार्दन सिंह मौजूद रहे।