कन्नौज: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, मां-बेटी गंभीर
Kannauj Accident सौरिख रोड पर नकटपुर के पास हुए हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई जबकि मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हसेरन के हुसैन नगर निवासी बहन बहनोई के घर से सभी लौट रहे थे।

कन्नौज, जागरण संवाददाता। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। जबकि मां व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सैफई रेफर किया गया है।
कोतवाली छिबरामऊ के गांव करनौली निवासी 48 वर्षीय विमल सिंह बाइक से हसेरन के हुसैन नगर निवासी बहनोई राजबहादुर के यहां गए थे। शनिवार रात को वहां से वापस घर लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ 45 वर्षीय पत्नी सुमन देवी व 10 वर्षीय बेटी काजल भी थी। सौरिख रोड पर गांव नकटपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। पति पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
नगला दिलू स्थित 100 शैया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां विमल सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। सुमन देवी व काजल को सैफई भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है। दो गंभीर रूप से घायल हैं। तहरीर के आधार पर दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।