Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kalyan Singh की श्रद्धांजलि सभा में अखिलेश पर भड़के उन्नाव सांसद, कहा- उन्हें नहीं चाहिए रामभक्तों का वोट

    By Shaswat GuptaEdited By:
    Updated: Tue, 31 Aug 2021 06:43 PM (IST)

    Tribute to Kalyan Singh सांसद साक्षी महाराज अपने आवास साक्षी धाम बाइपास गदन खेड़ा में स्व. पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज राजनीति कहां से कहां पहुंच गई है। यह राम और कृष्ण का देश है।

    Hero Image
    पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प आर्पित करते सांसद साक्षी महाराज।

    उन्नाव, जेएनएन। Tribute to Kalyan Singh पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि न देने जाने को लेकर अब भाजपा अखिलेश पर आक्रामक मोड में आ गई है। पिछले दिनों जहां कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर हमला बाेला था तो वहीं मंगलवार को उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने उन पर निशााना साधा। सांसद साक्षी महाराज ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बाबू जी  (कल्याण सिंह) को श्रद्धांजलि अर्पित करने भी नहीं जा सके। वह केवल इसीलिए नहीं गए कि श्रीराम मंदिर के कर्णधार को श्रद्धांजलि देने जाएंगे तो एक विशेष वर्ग के लोग नाराज हो जाएंगे। इसका मतलब है कि उन्हें हिंदू व रामभक्तों का वोट नहीं चाहिए। उन्हें केवल उनके पिता द्वारा जिनके लिए गोलियां चलवाई गई थीं उन्हीं का वोट चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांसद अपने आवास साक्षी धाम बाइपास गदन खेड़ा में स्व. पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि  आज राजनीति कहां से कहां पहुंच गई है। यह राम और कृष्ण का देश है। हम समावेशी हैं नहीं तो अफगानिस्तान को देखिए वहां क्या हो रहा है। इसके पूर्व सांसद ने स्व. बाबू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 

    साक्षी महाराज ने सुनाया पुराना किस्सा: सांसद ने अतीत की यादों में खोते हुए बाबू जी की सहृदयता का संस्मरण सुनाया। वे बोले कि एकबार उन्होंने स्वयं बिना लहसुन वाली उड़द की दाल और बथुआ का रायता बनाकर खिलाया था। मैं उनके और श्रद्धेय स्व. अटल जी के बीच सेतु का काम करता था। 

    ये भी रहे मौजूद: श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह, ब्लाक प्रमुख मनोज निषाद, कैलाश निषाद, राकेश रावत, सोनी शुक्ला, चेयरमैन न्योतिनी राकेश राठौर, सुशील तिवारी, ब्लाक प्रमुख धीरेंद्र सिंह ब्रम्हचारी शामिल रहे। संचालन अनुराग अवस्थी ने किया।

    comedy show banner
    comedy show banner